CM डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश: बारिश, त्योहार, कानून व्यवस्था और गौशालाओं को लेकर जताई चिंता

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार रात समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए प्रदेश के सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से सीधा संवाद किया। इस अहम बैठक में प्रदेश में हो रही भारी बारिश, आगामी त्योहारों, कानून-व्यवस्था और विभिन्न जनकल्याणकारी विषयों पर गहन समीक्षा की गई।

बरसात के हालात पर 24x7 निगरानी के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 28 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है और समग्र वर्षा औसत से 37% अधिक हो चुकी है। उन्होंने सभी जिलों को अलर्ट पर रहने और बाढ़, जलभराव या रपटों पर बहते पानी से जनहानि रोकने के लिए तत्काल बैरिकेडिंग जैसे कदम उठाने के निर्देश दिए।

श्रावण-भादों में श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम जरूरी

डॉ. यादव ने सावन-भादों के धार्मिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए उज्जैन, ओंकारेश्वर और मंदसौर जैसे तीर्थ स्थलों पर यातायात, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि है।

कानून-व्यवस्था में न हो ढिलाई

मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर नहीं होनी चाहिए। पुराने प्रकरणों को लेकर उपजे विवादों को हवा देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

सर्पदंश से बचाव के लिए समुदायों की भागीदारी

बारिश के मौसम में बढ़ते सर्पदंश के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सीएम ने पंचायत और थाना स्तर पर तत्काल एंटी वेनम व राहत टीमों की तैनाती पर बल दिया। उन्होंने कालबेलिया समुदाय के युवाओं को प्रशिक्षण देकर इस दिशा में जोड़ने की बात कही।

गौवंश की सुरक्षा और गौशाला प्रबंधन की समीक्षा

राजमार्गों और शहरों की सड़कों पर घूमती गायों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए सीएम ने सभी गायों को गौशालाओं तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन ने अनुदान राशि बढ़ा दी है, इसका लाभ उठाकर व्यवस्था सुधारी जाए।

किसानों को मिले पर्याप्त बीज और खाद

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए खाद, बीज और उर्वरकों की आपूर्ति को सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।

शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष जोर

सीएम ने स्कूलों में समय पर किताबों की आपूर्ति और छात्रों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए मिशन मोड में कार्य करने पर जोर दिया।

पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें विभाग

डॉ. यादव ने कहा कि नौ साल बाद लिए गए पदोन्नति निर्णय पर विभाग जल्द अमल करें ताकि कर्मचारियों को उनका हक समय पर मिल सके।

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

CM डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश: बारिश, त्योहार, कानून व्यवस्था और गौशालाओं को लेकर जताई चिंता

Bhopal, MP

बरसात के हालात पर 24x7 निगरानी के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 28 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है और समग्र वर्षा औसत से 37% अधिक हो चुकी है। उन्होंने सभी जिलों को अलर्ट पर रहने और बाढ़, जलभराव या रपटों पर बहते पानी से जनहानि रोकने के लिए तत्काल बैरिकेडिंग जैसे कदम उठाने के निर्देश दिए।

श्रावण-भादों में श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम जरूरी

डॉ. यादव ने सावन-भादों के धार्मिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए उज्जैन, ओंकारेश्वर और मंदसौर जैसे तीर्थ स्थलों पर यातायात, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि है।

कानून-व्यवस्था में न हो ढिलाई

मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर नहीं होनी चाहिए। पुराने प्रकरणों को लेकर उपजे विवादों को हवा देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

सर्पदंश से बचाव के लिए समुदायों की भागीदारी

बारिश के मौसम में बढ़ते सर्पदंश के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सीएम ने पंचायत और थाना स्तर पर तत्काल एंटी वेनम व राहत टीमों की तैनाती पर बल दिया। उन्होंने कालबेलिया समुदाय के युवाओं को प्रशिक्षण देकर इस दिशा में जोड़ने की बात कही।

गौवंश की सुरक्षा और गौशाला प्रबंधन की समीक्षा

राजमार्गों और शहरों की सड़कों पर घूमती गायों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए सीएम ने सभी गायों को गौशालाओं तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन ने अनुदान राशि बढ़ा दी है, इसका लाभ उठाकर व्यवस्था सुधारी जाए।

किसानों को मिले पर्याप्त बीज और खाद

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए खाद, बीज और उर्वरकों की आपूर्ति को सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।

शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष जोर

सीएम ने स्कूलों में समय पर किताबों की आपूर्ति और छात्रों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए मिशन मोड में कार्य करने पर जोर दिया।

पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें विभाग

डॉ. यादव ने कहा कि नौ साल बाद लिए गए पदोन्नति निर्णय पर विभाग जल्द अमल करें ताकि कर्मचारियों को उनका हक समय पर मिल सके।

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-dr-mohan-yadav-gave-strict-instructions-to-the-officials/article-25721

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.