वाराणसी दौरे पर सीएम डॉ. मोहन यादव: काशी विश्वनाथ के किए दर्शन

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाया। महादेव की पूजा-अर्चना कर उन्होंने प्रदेश की समृद्धि, शांति और जनता के कल्याण के लिए प्रार्थना की। मंदिर दर्शन के दौरान उनका भावपूर्ण अंदाज देखने को मिला, जिसमें आध्यात्म और सेवा भाव स्पष्ट झलक रहा था।

काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ के मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने कहा कि “मैंने महादेव से मध्यप्रदेश की उन्नति, सुख-शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की है। काशी नगरी में आकर आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है।”

 मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल धार्मिक नहीं बल्कि प्रशासनिक दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण है। वे मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central Zonal Council) की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए वाराणसी पहुंचे हैं। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कर रहे हैं।

बैठक में शामिल होंगे ये मुख्यमंत्री:

  • योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश)

  • पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड)

  • विष्णुदेव साय (छत्तीसगढ़)

  • डॉ. मोहन यादव (मध्यप्रदेश)

बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, विकास योजनाएं, स्वास्थ्य, प्रशासनिक समन्वय और अंतरराज्यीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

 जबलपुर रवाना होंगे मुख्यमंत्री, वीरांगना दुर्गावती की स्मृति में शामिल होंगे समारोह में

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 3:30 बजे वाराणसी से जबलपुर रवाना होंगे। वे शाम 4:40 बजे जबलपुर के ग्राम बारहा (पनागर विधानसभा) पहुंचेंगे, जहां वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आयोजित स्मृति समारोह में भाग लेंगे। यह आयोजन नर्रई नाला स्थित रानी दुर्गावती के समाधि स्थल पर होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

वाराणसी दौरे पर सीएम डॉ. मोहन यादव: काशी विश्वनाथ के किए दर्शन

Bhopal, MP

काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ के मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने कहा कि “मैंने महादेव से मध्यप्रदेश की उन्नति, सुख-शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की है। काशी नगरी में आकर आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है।”

 मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल धार्मिक नहीं बल्कि प्रशासनिक दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण है। वे मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central Zonal Council) की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए वाराणसी पहुंचे हैं। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कर रहे हैं।

बैठक में शामिल होंगे ये मुख्यमंत्री:

  • योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश)

  • पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड)

  • विष्णुदेव साय (छत्तीसगढ़)

  • डॉ. मोहन यादव (मध्यप्रदेश)

बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, विकास योजनाएं, स्वास्थ्य, प्रशासनिक समन्वय और अंतरराज्यीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

 जबलपुर रवाना होंगे मुख्यमंत्री, वीरांगना दुर्गावती की स्मृति में शामिल होंगे समारोह में

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 3:30 बजे वाराणसी से जबलपुर रवाना होंगे। वे शाम 4:40 बजे जबलपुर के ग्राम बारहा (पनागर विधानसभा) पहुंचेंगे, जहां वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आयोजित स्मृति समारोह में भाग लेंगे। यह आयोजन नर्रई नाला स्थित रानी दुर्गावती के समाधि स्थल पर होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-dr-mohan-yadav-sought-to-see-mahadev-from-mahadev/article-25355

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.