- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- महू में सीएम डॉ मोहन यादव का कांग्रेस पर निशाना – “संविधान का अपमान बीजेपी ने नहीं, कांग्रेस ने किया...
महू में सीएम डॉ मोहन यादव का कांग्रेस पर निशाना – “संविधान का अपमान बीजेपी ने नहीं, कांग्रेस ने किया”
Mahu, MP
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी जन्मस्थली महू में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, “अंबेडकर जी के जन्मस्थान का जितना सम्मान बढ़ा सकते हैं, उतना करेंगे। मैं बाबा साहब के विचारों को नमन करता हूं और इस संस्थान को भी बधाई देता हूं, जिसने उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने में सराहनीय कार्य किया है।”
कांग्रेस पर सीधे आरोप
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर के साथ सबसे बड़ा अन्याय कांग्रेस ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि “कांग्रेस ने कभी बाबा साहब को संसद तक नहीं पहुंचने दिया। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें लोकसभा में आने से रोका। कांग्रेस ने अंबेडकर के योगदान को आज़ादी से पहले और बाद में भी नजरअंदाज किया।”
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “बीजेपी ने तो बाबा साहब के 5 तीर्थ स्थल बनवाए, जबकि संविधान का अपमान कांग्रेस ने किया है, न कि बीजेपी ने। कांग्रेस को अतीत की गलतियों के लिए माफी मांगनी चाहिए।”
बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता
सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अंबेडकर जी के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बाबा साहब के जन्मस्थल को विकसित करने और उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयासों की बात दोहराई।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए