CM डॉ. मोहन यादव आज करेंगे ‘विज्ञान मंथन यात्रा’, विश्व पृथ्वी दिवस पर हेरिटेज वॉक और सांस्कृतिक आयोजनों से गुलजार रहेगा भोपाल

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजधानी में आयोजित विज्ञान मंथन यात्रा के विशेष कार्यक्रम में भावी वैज्ञानिकों से संवाद स्थापित करेंगे। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा 21 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जा रही इस 17वीं विज्ञान मंथन यात्रा के तहत छात्र-छात्राएं दिल्ली और चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण करेंगे।

इस आयोजन की शुरुआत आज शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास पर होगी, जहां मुख्यमंत्री न केवल विद्यार्थियों से संवाद करेंगे, बल्कि उन्हें सम्मानित कर इस यात्रा का फ्लैग ऑफ भी करेंगे। कार्यक्रम में देश के कई नामचीन वैज्ञानिक भी शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। वे सुबह 11:15 बजे उज्जैन से भोपाल पहुंचेंगे और प्रशासन अकादमी में सिविल सर्विस डे कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर 12:15 से 1 बजे तक मंत्रालय में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से संबंधित बैठक करेंगे।
इसके बाद 1:30 से 2:30 बजे तक लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक निर्धारित है। शाम 4:45 बजे वे भोपाल से जलगांव (महाराष्ट्र) के रास्ते बुरहानपुर जाएंगे, जहां रेणुका कृषि उपज मंडी परिसर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात, शाम 6:45 बजे वे भोपाल लौट आएंगे।

भोपाल में हज यात्रियों के लिए टीकाकरण शिविर

राजधानी में हज-2025 के लिए यात्रियों का टीकाकरण, ओरल पोलियो ड्रॉप्स और स्वास्थ्य परीक्षण जारी है। हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी ने बताया कि यह शिविर 16 से 21 अप्रैल तक हज हाउस, ग्राग सिंगारचोली, एयरपोर्ट रोड पर प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

जो यात्री इस दौरान टीकाकरण नहीं करा सकें, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था 22 अप्रैल को जेपी अस्पताल के टीकाकरण कक्ष में उपलब्ध रहेगी। यात्रियों को एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाकर, Health Card for Haj Pilgrims 2025 पर प्रमाणन करवाना आवश्यक होगा।

विश्व पृथ्वी दिवस पर 'हेरिटेज वॉक'

पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में आज शाम 5 बजे ‘बेगम्स ऑफ भोपाल क्लब’ द्वारा एक विशेष हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शहर की ऐतिहासिक धरोहरों से लोगों को जोड़ना है।

समांतर थिएटर फेस्टिवल में 'शर्त' का मंचन

भोपाल के कला प्रेमियों के लिए आज का दिन और भी खास रहेगा। समांतर थिएटर फेस्टिवल के अंतर्गत एंटोन चेखव की प्रसिद्ध कहानी “The Bet” पर आधारित एकल नाटक ‘शर्त’ का मंचन किया जाएगा। दर्शक इस प्रस्तुति के लिए टिकट बुक माय शो से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Apr 2025 By दैनिक जागरण

CM डॉ. मोहन यादव आज करेंगे ‘विज्ञान मंथन यात्रा’, विश्व पृथ्वी दिवस पर हेरिटेज वॉक और सांस्कृतिक आयोजनों से गुलजार रहेगा भोपाल

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजधानी में आयोजित विज्ञान मंथन यात्रा के विशेष कार्यक्रम में भावी वैज्ञानिकों से संवाद स्थापित करेंगे। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा 21 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जा रही इस 17वीं विज्ञान मंथन यात्रा के तहत छात्र-छात्राएं दिल्ली और चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण करेंगे।

इस आयोजन की शुरुआत आज शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास पर होगी, जहां मुख्यमंत्री न केवल विद्यार्थियों से संवाद करेंगे, बल्कि उन्हें सम्मानित कर इस यात्रा का फ्लैग ऑफ भी करेंगे। कार्यक्रम में देश के कई नामचीन वैज्ञानिक भी शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। वे सुबह 11:15 बजे उज्जैन से भोपाल पहुंचेंगे और प्रशासन अकादमी में सिविल सर्विस डे कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर 12:15 से 1 बजे तक मंत्रालय में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से संबंधित बैठक करेंगे।
इसके बाद 1:30 से 2:30 बजे तक लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक निर्धारित है। शाम 4:45 बजे वे भोपाल से जलगांव (महाराष्ट्र) के रास्ते बुरहानपुर जाएंगे, जहां रेणुका कृषि उपज मंडी परिसर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात, शाम 6:45 बजे वे भोपाल लौट आएंगे।

भोपाल में हज यात्रियों के लिए टीकाकरण शिविर

राजधानी में हज-2025 के लिए यात्रियों का टीकाकरण, ओरल पोलियो ड्रॉप्स और स्वास्थ्य परीक्षण जारी है। हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी ने बताया कि यह शिविर 16 से 21 अप्रैल तक हज हाउस, ग्राग सिंगारचोली, एयरपोर्ट रोड पर प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

जो यात्री इस दौरान टीकाकरण नहीं करा सकें, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था 22 अप्रैल को जेपी अस्पताल के टीकाकरण कक्ष में उपलब्ध रहेगी। यात्रियों को एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाकर, Health Card for Haj Pilgrims 2025 पर प्रमाणन करवाना आवश्यक होगा।

विश्व पृथ्वी दिवस पर 'हेरिटेज वॉक'

पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में आज शाम 5 बजे ‘बेगम्स ऑफ भोपाल क्लब’ द्वारा एक विशेष हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शहर की ऐतिहासिक धरोहरों से लोगों को जोड़ना है।

समांतर थिएटर फेस्टिवल में 'शर्त' का मंचन

भोपाल के कला प्रेमियों के लिए आज का दिन और भी खास रहेगा। समांतर थिएटर फेस्टिवल के अंतर्गत एंटोन चेखव की प्रसिद्ध कहानी “The Bet” पर आधारित एकल नाटक ‘शर्त’ का मंचन किया जाएगा। दर्शक इस प्रस्तुति के लिए टिकट बुक माय शो से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-dr-mohan-yadav-will-do-vigyan-manthan-yatra-today/article-18142

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.