यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का दौरा करेंगे CM डॉ. मोहन यादव: 85 एकड़ जमीन के भविष्य और गैस पीड़ितों के मुद्दों पर होगा मंथन

भोपाल (म.प्र.)

On

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी, भूमि उपयोग, पुनर्वास और स्वास्थ्य से जुड़े लंबित मामलों पर अफसरों व संगठनों से चर्चा की तैयारी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल के जेपी नगर स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर का दौरा करेंगे। यह दौरा न केवल प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, बल्कि भोपाल गैस त्रासदी से जुड़े पुराने और लंबित मुद्दों के समाधान की दिशा में भी इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री इस दौरान गैस राहत विभाग, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित अफसरों से चर्चा करेंगे। मुख्य फोकस फैक्ट्री की लगभग 85 एकड़ जमीन के भविष्य के उपयोग पर रहेगा।

क्या और क्यों है दौरा अहम
सरकारी सूत्रों के अनुसार, यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री की खाली पड़ी जमीन को लेकर लंबे समय से अलग-अलग प्रस्ताव सामने आते रहे हैं। पुलिस विभाग ने भी डीआरपी लाइन के लिए जमीन की मांग की है। शुक्रवार को भोपाल जिला प्रशासन और गैस राहत विभाग के अधिकारी जमीन से जुड़ी फाइलों की समीक्षा करते नजर आए, जिससे संकेत मिलते हैं कि सरकार किसी ठोस निर्णय की ओर बढ़ सकती है।

गैस पीड़ित संगठनों की उम्मीदें
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान गैस पीड़ित संगठनों के प्रतिनिधियों की मुलाकात भी संभावित है। गैस पीड़ित संगठन की प्रतिनिधि रचना ढिंगरा ने बताया कि वे मुख्यमंत्री के सामने कई अहम मुद्दे रखना चाहते हैं। इनमें पात्र महिलाओं को एक हजार रुपये मासिक पेंशन न मिलना, गैस पीड़ितों के पुनर्वास की धीमी प्रक्रिया और स्वास्थ्य से जुड़ी राज्य स्तरीय समिति की बैठक न होना प्रमुख हैं। संगठन का दावा है कि यह समिति पिछले 11 वर्षों से सक्रिय नहीं हुई है।

जहरीले कचरे का मामला अब भी गर्म
हालांकि पिछले साल जनवरी में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से 337 मीट्रिक टन जहरीला कचरा हटाकर पीथमपुर भेजा गया था, लेकिन गैस पीड़ित संगठनों का कहना है कि फैक्ट्री परिसर में अब भी हजारों टन जहरीला कचरा दफन है। उनका आरोप है कि इसके कारण आसपास की 42 बस्तियों का भूजल प्रदूषित हो चुका है, जिससे स्वास्थ्य संकट बना हुआ है।

 दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक त्रासदी
भोपाल गैस कांड 2-3 दिसंबर 1984 की रात हुआ था, जब यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से मिथाइल आइसोसाइनेट (MIC) गैस का रिसाव हुआ। इस हादसे में तत्काल 3,800 से अधिक लोगों की मौत हुई, जबकि बाद के वर्षों में मरने वालों की संख्या 15 हजार से अधिक बताई जाती है। प्रभावितों की कुल संख्या अब करीब 5.5 लाख तक पहुंच चुकी है।

मुख्यमंत्री का यह दौरा इस लिहाज से अहम माना जा रहा है कि इससे भूमि उपयोग, पर्यावरणीय सुरक्षा और गैस पीड़ितों के पुनर्वास से जुड़े फैसलों की दिशा तय हो सकती है।

-------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-dr-mohan-yadav-will-visit-union-carbide-factory-there/article-43366

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.