CM डॉ मोहन यादव का सदन में बड़ा ऐलान, कहा- सांची का NDDB में नहीं किया जा रहा विलय

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब दिया। सीएम ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा अच्छी अर्थव्यवस्था से चलने वाला राज्य मध्य प्रदेश है।राष्ट्रीय औसत से भी प्रदेश ऊपर चल रहा है। 5 साल में हम बजट को डबल करेंगे। 2047 तक बजट को ढाई सौ लाख करोड़ रुपए करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं विपक्ष के रोका टोकी पर मुख्यमंत्री मोहन ने कहा कि हम राणा सांगा की तरह, 100 घाव के बाद भी सुन रहे हैं। हिम्मत चाहिए सुनने के लिए , आप भी सुनो हम भागने वाले नहीं हैं। 

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सदन में किया बड़ा ऐलान

  • NDDB से करार के बाद खत्म नहीं होगा सांची ब्रांड।
  • सांची ब्रांड के नाम से ही उपलब्ध कराएंगे दुग्ध उत्पाद।
  • सांची का NDDB में नहीं किया जा रहा विलय।
  • नेशनल डेयरी डेवलेपमेंट बोर्ड दूध उत्पादन वृद्धि में देगा सहयोग।

सीएम मोहन ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 80 से घटकर 60 फीसदी प्रति व्यक्ति आय हो गई, बीजेपी ने सरकार में फिर उसे 80 फीसदी पर लेकर आए। राज्य की GDP भी हमारी सरकार में बढ़ी है। विकास के लिए हमने विकास समिति का गठन किया है। राजस्व महाभियान चलाया गया, थानों की सीमाओं को सुधारे का काम किया। जिला, संभाग की सीमाओं पर काम किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि विपक्ष भी सकारात्मक विचार सरकार को दें। 

1.5 लाख किसानों को 5 रुपए में स्थाई कनेक्शन दिया जाएगा- मोहन यादव 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1.5 लाख किसानों को 5 रुपए में स्थाई कनेक्शन दिया जाएगा। टेंपरेरी कनेक्शन वाले किसानों कों सबसे पहले हम सोलर पंप देने जा रहे हैं।  पहले दस लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री रहे, लेकिन गुना में विश्वविद्यालय नहीं बनाया, बीजेपी ने गुना में विश्वविद्यालय बनाया। 

आपकी सरकार ने हेल्थ सेक्टर में कुछ नहीं किया। उस समय 5 मेडिकल कॉलेज थे। अब 30 मेडिकल कॉलेज हैं। कांग्रेस सरकार में कृषि विकास 3 प्रतिशत थी। हमारी सरकार में10.80 प्रतिशत हो गई। धान का उपार्जन भी सबसे ज्यादा हो रहा, जिन किसानों के बिजली कनेक्शन अस्थाई है उन्हें पांच रुपए में बिजली के स्थाई कनेक्शन देंगे। 
MSP पर किसानों की फसल खरीद रहे। बोनस भी दे रहे हैं। 

अगले साल 2700 रुपए MSP पर गेंहू खरीदेंगे- मोहन यादव 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सदन में कहा कि अगले साल 2700 रुपए पर गेहूं खरीदेंगे। आपकी सरकार में किसानों की जमीन नीलाम होती थी, अब किसानों को सम्मान निधि दे रहे। सांची का ब्रांड है और आगे भी रहेगा, दूध पर पांच रुपए बोनस दे रहे,आगे दूध का उत्पादन बढ़ेगा। 10 से ज्यादा गाय पालने वालों के लिए सरकार ने बजट का प्रावधान किया। गोशाला को प्रति गाय 20 से बढ़ाकर 40 रुपए दिया जाएगा। ताप्ती परियोजना से निमाड़ में आने वाले समय में जल की आपूर्ति होगी। साथ ही भूगर्भ भरने में भी सहायता होगी। 

सीएम मोहन यादव ने जयराम रमेश पर कसा तंज

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस विधायकों ने केन-बेतवा प्रोजेक्ट की तारीफ की लेकिन जयराम रमेश को बुंदेलखंड से दुश्मनी है। कांग्रेस विधायक जाकर जयराम रमेश को समझाएं, उनकी वजह से केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना रुकी रही। आप विरोध करेंगे तो किस मुंह से बुंदेलखंड जाओगे। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Mar 2025 By दैनिक जागरण

CM डॉ मोहन यादव का सदन में बड़ा ऐलान, कहा- सांची का NDDB में नहीं किया जा रहा विलय

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब दिया। सीएम ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा अच्छी अर्थव्यवस्था से चलने वाला राज्य मध्य प्रदेश है।राष्ट्रीय औसत से भी प्रदेश ऊपर चल रहा है। 5 साल में हम बजट को डबल करेंगे। 2047 तक बजट को ढाई सौ लाख करोड़ रुपए करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं विपक्ष के रोका टोकी पर मुख्यमंत्री मोहन ने कहा कि हम राणा सांगा की तरह, 100 घाव के बाद भी सुन रहे हैं। हिम्मत चाहिए सुनने के लिए , आप भी सुनो हम भागने वाले नहीं हैं। 

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सदन में किया बड़ा ऐलान

  • NDDB से करार के बाद खत्म नहीं होगा सांची ब्रांड।
  • सांची ब्रांड के नाम से ही उपलब्ध कराएंगे दुग्ध उत्पाद।
  • सांची का NDDB में नहीं किया जा रहा विलय।
  • नेशनल डेयरी डेवलेपमेंट बोर्ड दूध उत्पादन वृद्धि में देगा सहयोग।

सीएम मोहन ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 80 से घटकर 60 फीसदी प्रति व्यक्ति आय हो गई, बीजेपी ने सरकार में फिर उसे 80 फीसदी पर लेकर आए। राज्य की GDP भी हमारी सरकार में बढ़ी है। विकास के लिए हमने विकास समिति का गठन किया है। राजस्व महाभियान चलाया गया, थानों की सीमाओं को सुधारे का काम किया। जिला, संभाग की सीमाओं पर काम किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि विपक्ष भी सकारात्मक विचार सरकार को दें। 

1.5 लाख किसानों को 5 रुपए में स्थाई कनेक्शन दिया जाएगा- मोहन यादव 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1.5 लाख किसानों को 5 रुपए में स्थाई कनेक्शन दिया जाएगा। टेंपरेरी कनेक्शन वाले किसानों कों सबसे पहले हम सोलर पंप देने जा रहे हैं।  पहले दस लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री रहे, लेकिन गुना में विश्वविद्यालय नहीं बनाया, बीजेपी ने गुना में विश्वविद्यालय बनाया। 

आपकी सरकार ने हेल्थ सेक्टर में कुछ नहीं किया। उस समय 5 मेडिकल कॉलेज थे। अब 30 मेडिकल कॉलेज हैं। कांग्रेस सरकार में कृषि विकास 3 प्रतिशत थी। हमारी सरकार में10.80 प्रतिशत हो गई। धान का उपार्जन भी सबसे ज्यादा हो रहा, जिन किसानों के बिजली कनेक्शन अस्थाई है उन्हें पांच रुपए में बिजली के स्थाई कनेक्शन देंगे। 
MSP पर किसानों की फसल खरीद रहे। बोनस भी दे रहे हैं। 

अगले साल 2700 रुपए MSP पर गेंहू खरीदेंगे- मोहन यादव 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सदन में कहा कि अगले साल 2700 रुपए पर गेहूं खरीदेंगे। आपकी सरकार में किसानों की जमीन नीलाम होती थी, अब किसानों को सम्मान निधि दे रहे। सांची का ब्रांड है और आगे भी रहेगा, दूध पर पांच रुपए बोनस दे रहे,आगे दूध का उत्पादन बढ़ेगा। 10 से ज्यादा गाय पालने वालों के लिए सरकार ने बजट का प्रावधान किया। गोशाला को प्रति गाय 20 से बढ़ाकर 40 रुपए दिया जाएगा। ताप्ती परियोजना से निमाड़ में आने वाले समय में जल की आपूर्ति होगी। साथ ही भूगर्भ भरने में भी सहायता होगी। 

सीएम मोहन यादव ने जयराम रमेश पर कसा तंज

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस विधायकों ने केन-बेतवा प्रोजेक्ट की तारीफ की लेकिन जयराम रमेश को बुंदेलखंड से दुश्मनी है। कांग्रेस विधायक जाकर जयराम रमेश को समझाएं, उनकी वजह से केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना रुकी रही। आप विरोध करेंगे तो किस मुंह से बुंदेलखंड जाओगे। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-dr-mohan-yadavs-big-announcement-in-the-house-said/article-13811

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.