मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अशोकनगर दौरा, आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा के ग्राम रूसल्ला पहुंचे, जहां उन्होंने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में भाग लेकर स्व. रघुवीर सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया।

 इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर सेवा और समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भोपाल लौटे, जहां वे भारतीय जनता पार्टी की आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला में शामिल हुए। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक सी.पी. जोशी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला में संगठन को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस रणनीति पर चर्चा हुई।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने वन विभाग की समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने नदियों के किनारों से अतिक्रमण हटाने और वनों में स्थित धार्मिक स्थलों को संरक्षित कर उन्हें देवलोक वन के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। साथ ही नदियों के आसपास 5 किलोमीटर के दायरे में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाने की बात कही। बैठक में वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में बदलने, लघु वनोपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि और तेंदूपत्ता बोनस वितरण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में विकास के साथ-साथ पर्यावरण और धार्मिक धरोहरों का संरक्षण भी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Sep 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अशोकनगर दौरा, आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

BHOPAL, MP

 इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर सेवा और समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भोपाल लौटे, जहां वे भारतीय जनता पार्टी की आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला में शामिल हुए। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक सी.पी. जोशी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला में संगठन को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस रणनीति पर चर्चा हुई।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने वन विभाग की समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने नदियों के किनारों से अतिक्रमण हटाने और वनों में स्थित धार्मिक स्थलों को संरक्षित कर उन्हें देवलोक वन के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। साथ ही नदियों के आसपास 5 किलोमीटर के दायरे में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाने की बात कही। बैठक में वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में बदलने, लघु वनोपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि और तेंदूपत्ता बोनस वितरण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में विकास के साथ-साथ पर्यावरण और धार्मिक धरोहरों का संरक्षण भी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-dr-mohan-yadavs-visit-to-ashoknagar-bjp-workshop-in/article-33536

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.