CM का बड़ा ऐलान: मध्यप्रदेश में लगेंगे किसान मेले, आधुनिक कृषि तकनीकों से होगा मार्गदर्शन

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए ऐलान किया है कि प्रदेश के सभी संभागों में इस वर्ष किसान मेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों में किसानों को कृषि, खाद्य प्र-संस्करण, उद्यानिकी और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में नई तकनीकों और शोधों की जानकारी दी जाएगी।

3 मई को मंदसौर से होगी शुरुआत, अक्टूबर में राज्य स्तरीय मेला

कृषि विकास को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 3 मई को मंदसौर में पहला किसान मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में:

  • आधुनिक कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी

  • किसानों को नवीनतम कृषि पद्धतियों का प्रशिक्षण मिलेगा

  • फसल विविधीकरण, सिंचाई तकनीक और जैविक खेती जैसे विषयों पर विशेष सत्र होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि संभाग स्तरीय मेलों के बाद अक्टूबर माह में एक वृहद राज्य स्तरीय किसान मेला भी आयोजित किया जाएगा।

सीएम से मिले किसान संघ प्रतिनिधि, जताया आभार

समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस दौरान संगठन ने मुख्यमंत्री को 5 रुपये शुल्क पर कृषि विद्युत कनेक्शन और फसलों पर मिलने वाले बोनस के लिए धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार कृषि को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। राज्य सरकार किसानों को तकनीकी, आर्थिक और प्रशिक्षण के सभी स्तरों पर मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Apr 2025 By दैनिक जागरण

CM का बड़ा ऐलान: मध्यप्रदेश में लगेंगे किसान मेले, आधुनिक कृषि तकनीकों से होगा मार्गदर्शन

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए ऐलान किया है कि प्रदेश के सभी संभागों में इस वर्ष किसान मेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों में किसानों को कृषि, खाद्य प्र-संस्करण, उद्यानिकी और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में नई तकनीकों और शोधों की जानकारी दी जाएगी।

3 मई को मंदसौर से होगी शुरुआत, अक्टूबर में राज्य स्तरीय मेला

कृषि विकास को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 3 मई को मंदसौर में पहला किसान मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में:

  • आधुनिक कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी

  • किसानों को नवीनतम कृषि पद्धतियों का प्रशिक्षण मिलेगा

  • फसल विविधीकरण, सिंचाई तकनीक और जैविक खेती जैसे विषयों पर विशेष सत्र होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि संभाग स्तरीय मेलों के बाद अक्टूबर माह में एक वृहद राज्य स्तरीय किसान मेला भी आयोजित किया जाएगा।

सीएम से मिले किसान संघ प्रतिनिधि, जताया आभार

समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस दौरान संगठन ने मुख्यमंत्री को 5 रुपये शुल्क पर कृषि विद्युत कनेक्शन और फसलों पर मिलने वाले बोनस के लिए धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार कृषि को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। राज्य सरकार किसानों को तकनीकी, आर्थिक और प्रशिक्षण के सभी स्तरों पर मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-dr-mohans-big-announcement-for-farmers-will-be-organized/article-17833

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.