CM डॉ. मोहन का बड़ा ऐलान, हिंसा में जान गंवाने वाले ASI को शहीद का दर्जा, 1 करोड़ की राशि देगी सरकार

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में जान गंवाने वाले ASI को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह घोषणा की है। सीएम ने परिजनों को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का और परिवार में किसी एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा, मध्य प्रदेश सरकार हमेशा अपने वीर सपूतों के लिए नतमस्तक है।”

परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “कर्तव्य पालन के दौरान मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में अपने प्राणों की आहुति देने वाले एएसआई (25वीं बटालियन) स्व. रामचरण गौतम जी को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। स्व. गौतम जी के परिजनों को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी एवं पात्र उत्तराधिकारी को शासकीय सेवा में लिया जाएगा।”

ऐसा शुरू हुआ विवाद

दरअसल, शनिवार (15 मार्च) को मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में जमकर हंगामा हुआ। शनि द्विवेदी नाम के युवक को आदिवासी परिवार के लोगों ने बंधक बनाकर जमकर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को जब इस बात की जानकारी हुई तो प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद आदिवासियों ने पुलिस बल समेत तहसीलदार पर भी हमला कर दिया, जमकर पत्थर बरसाए और उन्हें भी बंधक बनाकर उनके साथ भी मारपीट की।

ASI की मौत, तहसीलदार समेत पांच घायल

इस घटना में ASI रामचरण गौतम की मौत हो गई। वहीं तहसीलदार कुवारे लाल पनिका सहित 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दीलहो गया। इलाके में शान्ति के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

रीवा रेंज के आईजी साकेत प्रकाश पांडेय और संभागायुक्त बी एस जामोद भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना में शामिल 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद मृतक सनी द्विवेदी के परिजन आक्रोशित हो गए और शव का अंतिम संस्कार नहीं कर रहे थे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी कर घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। पुलिस के आला अधिकारियों समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद परिजन मान गए।

सतना में अंतिम संस्कार

बता दें कि एएसआई रामचरण गौतम, सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पवैया निवासी थे। आज रविवार को ASI का पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम पहुंचा। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। ASI के घर से लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक शव यात्रा निकाली गई। जिसमें राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस, सतना पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता समेत जिले के आला अधिकारी समेत पूरा गांव शामिल हुआ और नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2025 By दैनिक जागरण

CM डॉ. मोहन का बड़ा ऐलान, हिंसा में जान गंवाने वाले ASI को शहीद का दर्जा, 1 करोड़ की राशि देगी सरकार

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में जान गंवाने वाले ASI को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह घोषणा की है। सीएम ने परिजनों को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का और परिवार में किसी एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा, मध्य प्रदेश सरकार हमेशा अपने वीर सपूतों के लिए नतमस्तक है।”

परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “कर्तव्य पालन के दौरान मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में अपने प्राणों की आहुति देने वाले एएसआई (25वीं बटालियन) स्व. रामचरण गौतम जी को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। स्व. गौतम जी के परिजनों को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी एवं पात्र उत्तराधिकारी को शासकीय सेवा में लिया जाएगा।”

ऐसा शुरू हुआ विवाद

दरअसल, शनिवार (15 मार्च) को मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में जमकर हंगामा हुआ। शनि द्विवेदी नाम के युवक को आदिवासी परिवार के लोगों ने बंधक बनाकर जमकर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को जब इस बात की जानकारी हुई तो प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद आदिवासियों ने पुलिस बल समेत तहसीलदार पर भी हमला कर दिया, जमकर पत्थर बरसाए और उन्हें भी बंधक बनाकर उनके साथ भी मारपीट की।

ASI की मौत, तहसीलदार समेत पांच घायल

इस घटना में ASI रामचरण गौतम की मौत हो गई। वहीं तहसीलदार कुवारे लाल पनिका सहित 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दीलहो गया। इलाके में शान्ति के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

रीवा रेंज के आईजी साकेत प्रकाश पांडेय और संभागायुक्त बी एस जामोद भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना में शामिल 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद मृतक सनी द्विवेदी के परिजन आक्रोशित हो गए और शव का अंतिम संस्कार नहीं कर रहे थे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी कर घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। पुलिस के आला अधिकारियों समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद परिजन मान गए।

सतना में अंतिम संस्कार

बता दें कि एएसआई रामचरण गौतम, सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पवैया निवासी थे। आज रविवार को ASI का पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम पहुंचा। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। ASI के घर से लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक शव यात्रा निकाली गई। जिसमें राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस, सतना पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता समेत जिले के आला अधिकारी समेत पूरा गांव शामिल हुआ और नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-dr-mohans-big-announcement-will-give-a-martyr-status/article-14220

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.