- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- Video : CM डॉ. मोहन ने टी स्टॉल पर लोगों के साथ ली चाय की चुस्की
Video : CM डॉ. मोहन ने टी स्टॉल पर लोगों के साथ ली चाय की चुस्की
Khandawa, MP
सीएम डॉ. मोहन यादव एक कार्यक्रम से होकर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक टी-स्टॉल पर अपना काफिला रुकवा दिया और लोगों के साथ चाय की चुस्की लेने लगे।
दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मूंदी में आयोजित संत दादा गुरु की परिक्रमा में पहुंचे थे। इस दौरान रास्ते में एक चाय की दुकान पर सीएम रुक गए और वहां मौजूद आम लोगों के बीच चाय भी पी। सीएम ने सबसे बातचीत भी की। चाय की चुस्की लेते मुख्यमंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोग उनकी इस सादगी और सरलता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सीएम ने कहा- सत्कार, स्वाद और अपनापन सदैव ह्रदय में जीवंत रहेगा
सीएम ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “खंडवा की समृद्ध संस्कृति और लोगों की सहजता अद्भुत है। आज खण्डवा में एक रेस्टोरेंट पर चाय का आनंद लिया। खंडवा वासियों का यह सत्कार, स्वाद और अपनापन सदैव ह्रदय में जीवंत रहेगा।”
बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में मांधाता विधायक नारायण पटेल के मूंदी स्थित निवास पहुंचकर परम पूज्य संत ‘श्री दादाजी धूनीवाले महाराज’ को समर्पित ‘दादाजी की कुटिया’ का लोकार्पण किया।
सीएम ने कहा, ‘दादाजी की कुटिया’ का लोकार्पण कर स्वयं को धन्य अनुभव कर रहा हूं। अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी महाराज के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूज्य दादा गुरुजी के सान्निध्य में माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा के तृतीय चरण में सम्मिलित होकर आत्मिक शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई।”

सीएम ने कहा, “यह यात्रा न केवल पुण्यसलिला माँ नर्मदा जी की भक्ति और सेवा का संगम है, बल्कि पूज्य संतों द्वारा सनातन संस्कृति की वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखने का दिव्य अनुष्ठान भी है। हमारी सरकार जीवनदायिनी नर्मदा मैया की सेवा और संरक्षण के लिए कृतसंकल्पित है। माँ नर्मदा की पवित्रता बनाए रखने हेतु विभिन्न योजनाओं और प्रयासों के माध्यम से जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।”
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए