- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सीएम डॉ. यादव का बालाघाट दौरा, किसानों को बोनस और जवानों को नियुक्ति पत्र
सीएम डॉ. यादव का बालाघाट दौरा, किसानों को बोनस और जवानों को नियुक्ति पत्र
Bhopal,M.P

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बालाघाट जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने कटंगी में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों के खातों में बोनस राशि ट्रांसफर की। इस योजना से प्रदेश के 6,69,272 किसानों को कुल 377.12 करोड़ रुपए सीधे उनके खातों में मिले।
सीएम ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 812 युवाओं को पुलिस के विशेष सहयोगी दस्ते में नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। इसके अलावा, 78 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया, जिनकी कुल लागत 244.52 करोड़ रुपए है।
दूसरी ओर, सीएम के आगमन के विरोध की योजना बना रहे पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीएसपी वैशाली सिंह ने इसकी पुष्टि की। पूर्व सांसद ने कहा कि क्षेत्र के पठारी इलाकों में वन्यजीवों के कारण लोग दहशत में हैं और खेती प्रभावित हो रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों को भी पुलिस ने कटंगी से पांच किलोमीटर पहले जाम नाला में रोक दिया। इससे जामनाला के पास जाम जैसी स्थिति बन गई। कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी शिकायतें और विरोध दर्ज कराना चाहते थे।
वारासिवनी विधायक विवेक पटेल ने कहा कि किसानों को शांति पूर्वक अपनी बात रखने से रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय उईके ने भी कहा कि सरकार को किसानों से किए गए वादों के अनुसार धान का समर्थन मूल्य 3100 और गेहूं का 2700 रुपए करना चाहिए और महिलाओं से किए गए वादों को पूरा करना चाहिए।
सीएम डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मार्च 2026 में लाल सलाम को आखिरी सलाम दिया जाएगा और इन लोगों को कोई मदद नहीं करेगा। उन्होंने सुरक्षा के लिए नियुक्त किए गए जवानों को निर्देश दिए कि क्षेत्र की सुरक्षा में कोई भी बाधा उत्पन्न न होने दें।
सीएम ने कतरकाना में नए अस्पताल, कटंगी–सिवनी मार्ग पर ब्रिज, कटोरी–घोरगढ़ मार्ग, चनई नदी पर पुल और खमरिया–बीसापुर मार्ग के 5.5 किलोमीटर सुधार सहित कई विकास परियोजनाओं की घोषणाएं कीं।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!