सीएम ने भारतीय पुलिस वाटर स्‍पोर्ट्स प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, देशभर से 557 प्रतिभागी आए

BHOPAL, MP

भोपाल में 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्‍पोर्ट्स प्रतियोगिता 17 से 21 फरवरी तक मध्यप्रदेश पुलिस की मेजबानी में आयोजित हो रही है। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल में बड़े तालाब के बोट क्‍लब पर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

सीएम यादव ने इस मौके पर कहा कि,पुलिस अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के कार्य के साथ-साथ खेलों में भी अपनी छाप छोड़ रही है।

पुलिस बल के अनेक सदस्यों ने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को साबित करते हुए देश का नाम रोशन किया है। जब पुलिस बल एक बार जब ज्वाइन करते हैं तब से रिटायरमेंट तक "जवान" ही कहलाते है।

देश में मप्र की अलग पहचान, हमारे यहां घड़ियाल भी सबसे ज्यादा

सीएस ने कहा कि, वन्यजीवों के लिए मध्यप्रदेश की देश में एक अलग पहचान है। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बाघ हमारे देश में पाए जाते हैं और देश के अंदर मध्यप्रदेश में बाघों की संख्या सबसे अधिक है। इसके अलावा, अब हमारे यहां चीते भी आ गए हैं और घड़ियालों की संख्या भी सबसे ज्यादा है।

सीएम ने वाटर स्‍पोर्ट्स प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

भोपाल का तालाब जवानों के साहस से जीवंत हो उठा

सीएम ने कहा कि पंच महाभूतों में जल का विशेष महत्व है। चूंकि जीवन की उत्पत्ति जल से होती है, इसलिए जल हमेशा से ही जीवों को लालायित करता हैं। राजा भोज द्वारा निर्मित भोपाल के ऐतिहासिक बड़े तालाब में अखिल भारतीय प्रतियोगिता का आयोजन, प्रदेश सहित राजधानी भोपाल के लिए गौरव का विषय है।

सीएम बोले, हमारी संस्कृति में 'अतिथि देवो भव:' की परंपरा है, जिसे मैं हृदय से अनुभव करता हूं। भोपाल का तालाब आज एक अलग प्रकार के आनंद का अनुभव कर रहा होगा। यह तालाब एक हजार साल से भी अधिक पुराना है, लेकिन आज यह हमारे जवानों के साहस और पराक्रम से जीवंत हो उठा है।

उनके खेल के प्रति समर्पण ने इस स्थल को नई ऊर्जा दी है। प्रदेश में समुद्र नहीं है लेकिन भोपाल का बड़ा तालाब समुद्र से कम नहीं।

सीएम मोहन यादव ने परेड की सलामी ली।
सीएम मोहन यादव ने परेड की सलामी ली।
 
सफल व्यक्तित्व के निर्माण में खेल सहायक

जीवन में खेल व्यक्ति को न केवल स्वस्थ रखता है, बल्कि वह उसकी लंबी आयु और संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास में भी सहायक होता है। इसके साथ ही खेल में भाग लेने से सभी प्रकार के गुणों का विकास होता है, जो एक सफल और समर्पित व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक होते हैं।

राष्‍ट्रीय-अंतर्राष्‍ट्रीय लेवल के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

इस पांच दिवसीय वाटर स्‍पोर्ट्स प्रतियोगिता में राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के नामी-गिरामी खिलाड़ी राजधानी की बड़े तालाब में अपने जौहर दिखाएंगे।

अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्‍पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्‍मेदारी मध्‍यप्रदेश पुलिस को सौंपी गई है। इस प्रतियोगिता में खासतौर पर कयाकिंग, केनोइंग व रोईंग स्‍पर्धाएं होंगी।

जिसमें केन्‍द्रीय बलों सहित 22 राज्‍यों की पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टीमों के 557 खिलाड़ी हिस्‍सा ले रहे हैं। इनमें 123 महिला खिलाड़ी भी शामिल है। प्रतियोगिता में शामिल कयाकिंग, केनोइंग व रोईंग की अलग-अलग 27 स्‍पर्धाओं में दांव पर लगे 360 पदक और विजेता व उपविजेता की आधा दर्जन ट्राफियों पर कब्‍जा जमाने के लिए खिलाड़ी अपना दम-खम दिखाएंगे।

देश भर से हिस्सा लेने आई टीमें

इस बार की अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्‍पोर्ट्स प्रतियोगिता में बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी व एसएसबी इत्‍यादि केन्‍द्रीय बलों सहित मध्‍यप्रदेश, उत्‍तरप्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, जम्‍मू-कश्‍मीर,महाराष्‍ट्र, आसाम राइफल व आसाम पुलिस, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, उड़ीसा,मणिपुर व केन्‍द्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह की पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों की टीमें हिस्‍सा ले रहीं हैं।

MP की मेजबानी में 6 वीं बार आयोजित हो रही प्रतियोगिता

मध्‍यप्रदेश पुलिस की मेजबानी में छठवीं बार अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्‍पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। इससे पहले साल 2005, 2007, 2013, 2017 और 2019 में सफलतापूर्वक मध्‍यप्रदेश पुलिस यह प्रतियोगिता आयोजित कर चुकी है।

पुलिस महानिदेशक ने सीएम को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-inaugurated-indian-police-water-sports-competition/article-10502

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.