सीएम मोहन आज ओरछा, सिंगरौली और भोपाल में होंगे मौजूद; ग्वालियर में सुरक्षा अलर्ट और बिजली गुल

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने व्यस्त कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश के कई हिस्सों का दौरा करेंगे।

ओरछा में भूमिपूजन:
सीएम सुबह 10:30 बजे आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में सड़क सुरक्षा कार्यशाला में शामिल होंगे। दोपहर 12:50 बजे वे ओरछा जाएंगे, जहां श्री रामराजा लोक के द्वितीय चरण के निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। यहां 257.95 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 74.90 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण होगा। कुल मिलाकर 332 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी। साथ ही कल्याणकारी योजनाओं में हितग्राहियों को लाभ वितरण किया जाएगा।

सिंगरौली में स्थानीय कार्यक्रम:
शाम 4:45 बजे सीएम सिंगरौली में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं, शाम 6:45 बजे वे भोपाल लौटेंगे और रात 8 बजे अरेरा कॉलोनी में भी स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ग्वालियर में आंदोलन और सुरक्षा अलर्ट:
ग्वालियर में आज एक बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। लगभग 7,000 जवान, QRT, STF, SAF और रिजर्व पुलिस बल तैनात किए गए हैं। 70 चेकिंग पॉइंट, 100 पेट्रोलिंग वाहन और 25 संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी होगी। ग्वालियर की सीमा के साथ-साथ भिंड, मुरैना, अशोकनगर, गुना और शिवपुरी जिले में भी कड़ी निगरानी रखी गई है।

भोपाल में बिजली कटौती:
राजधानी भोपाल में बुधवार को कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। कटौती के समय और इलाके इस प्रकार हैं:

  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: फॉरच्यून प्राइट, त्रिलंगा, इडन, एलेट, शिविका, मिनाल इन्क्लेव, अयंकार, विनायक, अंसल प्रधान, आकांक्षा एन्क्लेव, खजूरी, सांई स्पर्श-2, पलक विहार, शिवलोक फेस-4, रीगल कलश

  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: ब्राइट कॉलोनी, गुरुद्वारा, सहारा परिसर, मौलाना आजाद कॉलोनी, नियामतपुरा

  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक: सिग्नेचर-360, पवित्र परिसर, कृष्णा हाइट, कस्तूरी रॉयल, इंद्रप्रस्थ हाइट्स, हेवेंस लाइफ कॉलोनी

  • दोपहर 12 से दोपहर 2 बजे तक: बैरागढ़ चीचली, मीनाखेड़ी, दौलतपुर, विप्सना सेंटर, पीर बादली, सतगढ़ी, अमराई, गेहूंखेड़ा

  • दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक: मेहता मार्केट, कमला नगर, कोटरा सुल्तानाबाद, नेहरू नगर, डीआरपी लाइन

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Oct 2025 By दैनिक जागरण

सीएम मोहन आज ओरछा, सिंगरौली और भोपाल में होंगे मौजूद; ग्वालियर में सुरक्षा अलर्ट और बिजली गुल

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने व्यस्त कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश के कई हिस्सों का दौरा करेंगे।

ओरछा में भूमिपूजन:
सीएम सुबह 10:30 बजे आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में सड़क सुरक्षा कार्यशाला में शामिल होंगे। दोपहर 12:50 बजे वे ओरछा जाएंगे, जहां श्री रामराजा लोक के द्वितीय चरण के निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। यहां 257.95 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 74.90 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण होगा। कुल मिलाकर 332 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी। साथ ही कल्याणकारी योजनाओं में हितग्राहियों को लाभ वितरण किया जाएगा।

सिंगरौली में स्थानीय कार्यक्रम:
शाम 4:45 बजे सीएम सिंगरौली में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं, शाम 6:45 बजे वे भोपाल लौटेंगे और रात 8 बजे अरेरा कॉलोनी में भी स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ग्वालियर में आंदोलन और सुरक्षा अलर्ट:
ग्वालियर में आज एक बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। लगभग 7,000 जवान, QRT, STF, SAF और रिजर्व पुलिस बल तैनात किए गए हैं। 70 चेकिंग पॉइंट, 100 पेट्रोलिंग वाहन और 25 संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी होगी। ग्वालियर की सीमा के साथ-साथ भिंड, मुरैना, अशोकनगर, गुना और शिवपुरी जिले में भी कड़ी निगरानी रखी गई है।

भोपाल में बिजली कटौती:
राजधानी भोपाल में बुधवार को कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। कटौती के समय और इलाके इस प्रकार हैं:

  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: फॉरच्यून प्राइट, त्रिलंगा, इडन, एलेट, शिविका, मिनाल इन्क्लेव, अयंकार, विनायक, अंसल प्रधान, आकांक्षा एन्क्लेव, खजूरी, सांई स्पर्श-2, पलक विहार, शिवलोक फेस-4, रीगल कलश

  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: ब्राइट कॉलोनी, गुरुद्वारा, सहारा परिसर, मौलाना आजाद कॉलोनी, नियामतपुरा

  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक: सिग्नेचर-360, पवित्र परिसर, कृष्णा हाइट, कस्तूरी रॉयल, इंद्रप्रस्थ हाइट्स, हेवेंस लाइफ कॉलोनी

  • दोपहर 12 से दोपहर 2 बजे तक: बैरागढ़ चीचली, मीनाखेड़ी, दौलतपुर, विप्सना सेंटर, पीर बादली, सतगढ़ी, अमराई, गेहूंखेड़ा

  • दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक: मेहता मार्केट, कमला नगर, कोटरा सुल्तानाबाद, नेहरू नगर, डीआरपी लाइन

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-will-be-present-in-orchha-singrauli-and-bhopal/article-35622

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.