इंदौर में ट्रांजिट विजिट पर पहुंचे CM मोहन यादव: एयरपोर्ट पर लिया बिहार चुनाव अपडेट, राजवाड़ा गोपाल मंदिर पहुंचे

Indore, MP

सीएम ने एमजी रोड थाने का औचक निरीक्षण किया, कांग्रेस पर साधा निशाना; बड़वानी में जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को इंदौर से ट्रांजिट विजिट पर गुजर रहे थे, लेकिन उनका कार्यक्रम अचानक चर्चा में आ गया जब वे बिना तय योजना के राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर पहुंच गए। इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट लाउंज में बिहार चुनाव परिणामों की जानकारी ली और अधिकारियों से प्रारंभिक विश्लेषण भी प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने गोपाल मंदिर के जीर्णोद्धार और संरक्षण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर के अधिकारियों ने उन्हें संरचना, मरम्मत और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बिहार चुनाव परिणाम पर सीधे संकेत

मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि “जब हम बिहार चुनाव प्रचार में गए थे, तभी साफ हो गया था कि माहौल हमारे पक्ष में है। मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और अब बिहार में भी हमारी सरकार का बनना देश के राजनीतिक परिवर्तन का प्रमाण है।”

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि “कांग्रेस खिसियानी बिल्ली की तरह खंभा नोचती रहती है। उनके नेता चुनाव के समय छुट्टियां मनाते हैं और फिर बयानबाजी करते हैं। उन्हें बोलने का अधिकार ही नहीं बचा है।”

सीएम ने आगे कहा कि हमने कहा था—“दूल्हा भाग गया, घोड़ी-बैंडबाजा तैयार है”, और यह चुनाव परिणाम उस बात की पुष्टि करते हैं।

एमजी रोड थाने का औचक निरीक्षण

इंदौर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने एमजी रोड थाने का भी अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस स्टाफ से लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण और शहर की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

बड़वानी के मोरतलाई कार्यक्रम के लिए रवाना

इंदौर प्रवास के तुरंत बाद सीएम मोहन यादव बड़वानी जिले के मोरतलाई के लिए रवाना हो गए, जहां जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वे शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री यहां धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, मोरतलाई में लगभग 20 एकड़ क्षेत्र में विशाल सभा स्थल तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री के विकास एजेंडा और जनजातीय सशक्तिकरण से जुड़े कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री अपने संबोधन में बात कर सकते हैं।

टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव में की थी शिरकत

एक दिन पहले, गुरुवार को सीएम ने ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में आयोजित ‘मध्यप्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0’ में भाग लिया था। यह कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें राज्य के डिजिटल भविष्य और नवाचार आधारित विकास पर चर्चा हुई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Nov 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में ट्रांजिट विजिट पर पहुंचे CM मोहन यादव: एयरपोर्ट पर लिया बिहार चुनाव अपडेट, राजवाड़ा गोपाल मंदिर पहुंचे

Indore, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को इंदौर से ट्रांजिट विजिट पर गुजर रहे थे, लेकिन उनका कार्यक्रम अचानक चर्चा में आ गया जब वे बिना तय योजना के राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर पहुंच गए। इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट लाउंज में बिहार चुनाव परिणामों की जानकारी ली और अधिकारियों से प्रारंभिक विश्लेषण भी प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने गोपाल मंदिर के जीर्णोद्धार और संरक्षण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर के अधिकारियों ने उन्हें संरचना, मरम्मत और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बिहार चुनाव परिणाम पर सीधे संकेत

मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि “जब हम बिहार चुनाव प्रचार में गए थे, तभी साफ हो गया था कि माहौल हमारे पक्ष में है। मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और अब बिहार में भी हमारी सरकार का बनना देश के राजनीतिक परिवर्तन का प्रमाण है।”

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि “कांग्रेस खिसियानी बिल्ली की तरह खंभा नोचती रहती है। उनके नेता चुनाव के समय छुट्टियां मनाते हैं और फिर बयानबाजी करते हैं। उन्हें बोलने का अधिकार ही नहीं बचा है।”

सीएम ने आगे कहा कि हमने कहा था—“दूल्हा भाग गया, घोड़ी-बैंडबाजा तैयार है”, और यह चुनाव परिणाम उस बात की पुष्टि करते हैं।

एमजी रोड थाने का औचक निरीक्षण

इंदौर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने एमजी रोड थाने का भी अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस स्टाफ से लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण और शहर की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

बड़वानी के मोरतलाई कार्यक्रम के लिए रवाना

इंदौर प्रवास के तुरंत बाद सीएम मोहन यादव बड़वानी जिले के मोरतलाई के लिए रवाना हो गए, जहां जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वे शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री यहां धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, मोरतलाई में लगभग 20 एकड़ क्षेत्र में विशाल सभा स्थल तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री के विकास एजेंडा और जनजातीय सशक्तिकरण से जुड़े कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री अपने संबोधन में बात कर सकते हैं।

टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव में की थी शिरकत

एक दिन पहले, गुरुवार को सीएम ने ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में आयोजित ‘मध्यप्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0’ में भाग लिया था। यह कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें राज्य के डिजिटल भविष्य और नवाचार आधारित विकास पर चर्चा हुई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-arrived-on-transit-visit-in-indore-took/article-37797

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.