अहमदाबाद विमान हादसे पर एमपी बीजेपी की संवेदना, सभी कार्यक्रम रद्द

Bhopal, MP

अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भीषण विमान हादसे के बाद मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार ने आज के सभी कार्यक्रमों को रद्द करने का निर्णय लिया है। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर के बाद यह फैसला एकजुटता और संवेदना के रूप में लिया गया है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज बीजेपी की जिला इकाइयों द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रोफेशनल मीटिंग्स और कुछ स्थानों पर प्रस्तावित 'संकल्प से सिद्धि' प्रेस कॉन्फ्रेंस अब स्थगित कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में शाम 6 बजे आयोजित प्रोफेशनल मीट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था। लेकिन विमान हादसे के बाद यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इसी प्रकार, देवास में आयोजित मीट में पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और ग्वालियर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति प्रस्तावित थी, जो अब स्थगित कर दी गई है।

एमपी बीजेपी की आधिकारिक पोस्ट में कहा गया कि, "अहमदाबाद विमान हादसे के कारण आज के सभी संगठनात्मक कार्यक्रम रद्द किए जाते हैं।"

वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया मंच X पर लिखा, "अहमदाबाद में यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। बाबा महाकाल से सभी यात्रियों और विमान दल की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।"

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।whatsapp-image-2025-06-12-at-163022_1749726212

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अहमदाबाद विमान हादसे पर एमपी बीजेपी की संवेदना, सभी कार्यक्रम रद्द

Bhopal, MP

प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज बीजेपी की जिला इकाइयों द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रोफेशनल मीटिंग्स और कुछ स्थानों पर प्रस्तावित 'संकल्प से सिद्धि' प्रेस कॉन्फ्रेंस अब स्थगित कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में शाम 6 बजे आयोजित प्रोफेशनल मीट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था। लेकिन विमान हादसे के बाद यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इसी प्रकार, देवास में आयोजित मीट में पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और ग्वालियर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति प्रस्तावित थी, जो अब स्थगित कर दी गई है।

एमपी बीजेपी की आधिकारिक पोस्ट में कहा गया कि, "अहमदाबाद विमान हादसे के कारण आज के सभी संगठनात्मक कार्यक्रम रद्द किए जाते हैं।"

वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया मंच X पर लिखा, "अहमदाबाद में यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। बाबा महाकाल से सभी यात्रियों और विमान दल की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।"

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।whatsapp-image-2025-06-12-at-163022_1749726212

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-canceled-all-the-programs-of-bjp-government/article-24104

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.