- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- झाबुआ हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख की मदद, घायलों को ₹50 हजार क...
झाबुआ हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख की मदद, घायलों को ₹50 हजार का मुआवजा
BHOPAL, MP
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक जताया है।
उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले 9 लोगों के परिजनों को ₹2-2 लाख और घायल को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सजेली रेलवे फाटक पर हुआ यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
हादसा मंगलवार देर रात झाबुआ के थांदला क्षेत्र के नोगावा चौकी के पास सजेली फाटक के पास हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रही एक कार तेज रफ्तार टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सभी मृतक थांदला के चेनपुरी क्षेत्र के ग्रामीण बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए