विजय शाह पर कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस का हमला, सीएम मोहन यादव ने दिया तीखा जवाब

Bhopal, MP

On

मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है।

कांग्रेस पार्टी लगातार मंत्री पर कार्रवाई की मांग कर रही है, लेकिन अब तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस पूरे विवाद के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है।

गुरुवार को मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, "हमारी सरकार न्यायपालिका के आदेशों का पूरा सम्मान करती है और न्यायालय ने जो भी निर्देश दिए हैं, उनका पालन किया गया है। भविष्य में भी हम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे।"

हालांकि कांग्रेस द्वारा विजय शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि, "कांग्रेस को पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से इस्तीफा मांगना चाहिए, जिनकी सरकार के कई मंत्रियों पर गंभीर मुकदमे चल रहे हैं। कांग्रेस केवल बयानबाजी कर सकती है, काम की बात नहीं करती।"

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी जिक्र करते हुए कहा कि, "कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव में केजरीवाल का समर्थन किया, जो खुद मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए जेल गए। उस समय कांग्रेस चुप क्यों थी? अब वह किस मुंह से नैतिकता की बात कर रही है?"

डॉ. यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, "कांग्रेस ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। आज वह जिस तरह से बयानबाजी कर रही है, उसे कोई नैतिक अधिकार नहीं है किसी पर सवाल उठाने का।"

राजनीतिक घमासान और बढ़ने की संभावना

विजय शाह के बयान पर उठे विवाद और सीएम के जवाब के बाद यह साफ है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है। कांग्रेस इसे महिला सम्मान और सेना के अधिकारियों की गरिमा से जोड़कर जनता के बीच ले जा रही है, वहीं भाजपा इसे एक राजनीतिक प्रोपेगैंडा मान रही है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

विजय शाह पर कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस का हमला, सीएम मोहन यादव ने दिया तीखा जवाब

Bhopal, MP

कांग्रेस पार्टी लगातार मंत्री पर कार्रवाई की मांग कर रही है, लेकिन अब तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस पूरे विवाद के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है।

गुरुवार को मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, "हमारी सरकार न्यायपालिका के आदेशों का पूरा सम्मान करती है और न्यायालय ने जो भी निर्देश दिए हैं, उनका पालन किया गया है। भविष्य में भी हम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे।"

हालांकि कांग्रेस द्वारा विजय शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि, "कांग्रेस को पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से इस्तीफा मांगना चाहिए, जिनकी सरकार के कई मंत्रियों पर गंभीर मुकदमे चल रहे हैं। कांग्रेस केवल बयानबाजी कर सकती है, काम की बात नहीं करती।"

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी जिक्र करते हुए कहा कि, "कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव में केजरीवाल का समर्थन किया, जो खुद मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए जेल गए। उस समय कांग्रेस चुप क्यों थी? अब वह किस मुंह से नैतिकता की बात कर रही है?"

डॉ. यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, "कांग्रेस ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। आज वह जिस तरह से बयानबाजी कर रही है, उसे कोई नैतिक अधिकार नहीं है किसी पर सवाल उठाने का।"

राजनीतिक घमासान और बढ़ने की संभावना

विजय शाह के बयान पर उठे विवाद और सीएम के जवाब के बाद यह साफ है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है। कांग्रेस इसे महिला सम्मान और सेना के अधिकारियों की गरिमा से जोड़कर जनता के बीच ले जा रही है, वहीं भाजपा इसे एक राजनीतिक प्रोपेगैंडा मान रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-gave-a-sharp-reply-when-vijay-shah/article-21025

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.