नर्मदापुरम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि: बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे, लगाए देशभक्ति के नारे

Narmadapuram, MP

भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भाजपा के वैचारिक पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सोमवार को नर्मदापुरम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के सतरास्ते पर स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है” जैसे देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ उनका बलिदान स्मरण किया। बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में जिलेभर के बूथों पर वृक्षारोपण भी किया गया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमित माहला ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार सभी बूथों पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन हुआ, जहां डॉ. मुखर्जी के जीवन संघर्ष, बलिदान और राष्ट्र सेवा की प्रेरणादायी गाथा साझा की गई। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान देते हुए हर बूथ पर पौधे भी लगाए गए।

इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, रूपेश राजपूत, लोकेश तिवारी, मनोहर बढ़ानी और मनीष परदेशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के बलिदान को भारतीय राजनीति और कश्मीर नीति का एक ऐतिहासिक मोड़ बताया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

नर्मदापुरम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि: बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे, लगाए देशभक्ति के नारे

Narmadapuram, MP

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है” जैसे देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ उनका बलिदान स्मरण किया। बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में जिलेभर के बूथों पर वृक्षारोपण भी किया गया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमित माहला ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार सभी बूथों पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन हुआ, जहां डॉ. मुखर्जी के जीवन संघर्ष, बलिदान और राष्ट्र सेवा की प्रेरणादायी गाथा साझा की गई। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान देते हुए हर बूथ पर पौधे भी लगाए गए।

इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, रूपेश राजपूत, लोकेश तिवारी, मनोहर बढ़ानी और मनीष परदेशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के बलिदान को भारतीय राजनीति और कश्मीर नीति का एक ऐतिहासिक मोड़ बताया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-government-said-on-the-dispute-of-gwalior/article-25291

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.