CM मोहन यादव ने गाडरवारा में किए 135 विकास कार्यों का लोकार्पण, कांग्रेस कार्यकर्ता नजरबंद

Narsinghpur, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा पहुंचे, जहां उन्होंने रोड शो की शुरुआत के साथ कुल 80 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से तैयार 135 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

इनमें से 67 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जिनकी लागत 56 करोड़ 58 लाख रुपये है, जबकि 68 नई परियोजनाओं का भूमिपूजन 23 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से किया गया। ये परियोजनाएं सड़क, अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जलप्रदाय जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं।

महिलाओं की डमरू टीम के साथ दिखा सांस्कृतिक रंग
मुख्यमंत्री ने महिलाओं की डमरू टीम के साथ मिलकर डमरू बजाया और "हर-हर महादेव" के जयघोष भी लगाए, जिससे आयोजन का माहौल धार्मिक और उत्साही बन गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता नजरबंद, थानों में विरोध
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया।
युवा कांग्रेस नेत्री मोना कौरव ने सालीचौका थाना में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

मूंग खरीदी को लेकर भी विरोध
कांग्रेस नेता अभिनव ढिमोले और किसान नेता प्रतीक शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं को थानों में बैठा लिया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर गंभीर नहीं है।

जनहित के लिए प्रतिबद्धता दोहराई
मुख्यमंत्री ने कहा कि "सरकार क्षेत्रीय विकास और जनकल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।" उन्होंने कहा कि ये योजनाएं आम जनता को सीधा लाभ देंगी और गांव से लेकर शहर तक विकास की रफ्तार बढ़ेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

CM मोहन यादव ने गाडरवारा में किए 135 विकास कार्यों का लोकार्पण, कांग्रेस कार्यकर्ता नजरबंद

Narsinghpur, MP

इनमें से 67 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जिनकी लागत 56 करोड़ 58 लाख रुपये है, जबकि 68 नई परियोजनाओं का भूमिपूजन 23 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से किया गया। ये परियोजनाएं सड़क, अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जलप्रदाय जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं।

महिलाओं की डमरू टीम के साथ दिखा सांस्कृतिक रंग
मुख्यमंत्री ने महिलाओं की डमरू टीम के साथ मिलकर डमरू बजाया और "हर-हर महादेव" के जयघोष भी लगाए, जिससे आयोजन का माहौल धार्मिक और उत्साही बन गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता नजरबंद, थानों में विरोध
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया।
युवा कांग्रेस नेत्री मोना कौरव ने सालीचौका थाना में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

मूंग खरीदी को लेकर भी विरोध
कांग्रेस नेता अभिनव ढिमोले और किसान नेता प्रतीक शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं को थानों में बैठा लिया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर गंभीर नहीं है।

जनहित के लिए प्रतिबद्धता दोहराई
मुख्यमंत्री ने कहा कि "सरकार क्षेत्रीय विकास और जनकल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।" उन्होंने कहा कि ये योजनाएं आम जनता को सीधा लाभ देंगी और गांव से लेकर शहर तक विकास की रफ्तार बढ़ेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-inaugurated-135-development-works-in-gadarwara-congress/article-23710

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.