अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर CM मोहन यादव ने किया वन्य जीव वाहनों का लोकार्पण, संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को किया गया सम्मानित

Bhopal, MP

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने वन्य जीवों के ट्रांसपोर्ट और रेस्क्यू के लिए विशेष रूप से निर्मित तीन वन्य जीव वाहन, तीन पशु चिकित्सक वाहन और दो डॉग स्क्वॉड वाहन जनता को समर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने इन वाहनों का अवलोकन करते हुए उनमें दी गई अत्याधुनिक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है, और इन संसाधनों से इस कार्य को और अधिक सशक्त किया जाएगा।

प्रदर्शनी और पुरस्कार वितरण समारोह

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वन्य जीव संरक्षण से संबंधित एक विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस प्रदर्शनी में राज्य में चल रही संरक्षण गतिविधियों, तकनीकी नवाचारों और बचाव अभियानों को विस्तार से दर्शाया गया। इसके बाद वन सुरक्षा समिति, ईको विकास समिति, ग्राम वन समिति तथा वन विभाग के कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

इस कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप सिंह अहिरवार, अपर मुख्य सचिव (वन) अशोक बर्णवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) शुभरंजन सेन सहित राज्यभर से आए वन अधिकारी, समिति सदस्य और वनकर्मी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, "बाघ और अन्य वन्य जीव केवल जैव विविधता का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान और पारिस्थितिकीय संतुलन के प्रतीक हैं। राज्य सरकार वन्य जीवों की सुरक्षा और उनके लिए आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jul 2025 By दैनिक जागरण

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर CM मोहन यादव ने किया वन्य जीव वाहनों का लोकार्पण, संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को किया गया सम्मानित

Bhopal, MP

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने वन्य जीवों के ट्रांसपोर्ट और रेस्क्यू के लिए विशेष रूप से निर्मित तीन वन्य जीव वाहन, तीन पशु चिकित्सक वाहन और दो डॉग स्क्वॉड वाहन जनता को समर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने इन वाहनों का अवलोकन करते हुए उनमें दी गई अत्याधुनिक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है, और इन संसाधनों से इस कार्य को और अधिक सशक्त किया जाएगा।

प्रदर्शनी और पुरस्कार वितरण समारोह

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वन्य जीव संरक्षण से संबंधित एक विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस प्रदर्शनी में राज्य में चल रही संरक्षण गतिविधियों, तकनीकी नवाचारों और बचाव अभियानों को विस्तार से दर्शाया गया। इसके बाद वन सुरक्षा समिति, ईको विकास समिति, ग्राम वन समिति तथा वन विभाग के कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

इस कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप सिंह अहिरवार, अपर मुख्य सचिव (वन) अशोक बर्णवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) शुभरंजन सेन सहित राज्यभर से आए वन अधिकारी, समिति सदस्य और वनकर्मी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, "बाघ और अन्य वन्य जीव केवल जैव विविधता का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान और पारिस्थितिकीय संतुलन के प्रतीक हैं। राज्य सरकार वन्य जीवों की सुरक्षा और उनके लिए आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-inaugurated-wildlife-vehicles-on-international-tiger-day/article-29167

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.