CM मोहन यादव ने किया अंबेडकर धाम का निरीक्षण, बोले- कांग्रेस ने किया बाबा साहब से छल, बीजेपी ने दिलाया सम्मान

Gwalior, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को ग्वालियर के जौरासी क्षेत्र में 20 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे निर्माणाधीन अंबेडकर धाम का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पार्टी, पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि "कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ ऐतिहासिक छल किया, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने उनके विचारों को सम्मान देकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।"

धाम के दूसरे चरण का भूमि पूजन जल्द

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि 5 जुलाई को अंबेडकर धाम के दूसरे चरण का भूमि पूजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस स्मारक को भव्य और प्रेरणादायक रूप दिया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां बाबा साहब के योगदान को जान सकें।

नेहरू पर लगाए गंभीर आरोप

डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर आरोप लगाया कि उन्होंने बाबा साहब को मंत्रिमंडल में उनकी योग्यता के अनुसार स्थान नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस ने उन्हें हराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।

“विमान का खर्चा तक पत्नी से वसूला गया”

मुख्यमंत्री ने यह आरोप भी लगाया कि बाबा साहब के निधन के बाद जब उनका पार्थिव शरीर मुंबई ले जाया गया, तो तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने विमान का खर्चा भी उनकी पत्नी से वसूल लिया। उन्होंने इसे "सबसे निंदनीय कार्य" बताया।

बौद्ध विरासत को जोड़ने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा सरकार ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को बढ़ावा देने के लिए बुद्ध यूनिवर्सिटी की स्थापना की है और डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रवृत्ति, डॉ. भीमराव विश्वविद्यालय जैसी योजनाएं संचालित की हैं।

कांग्रेस पर निशाना, उपवास को बताया नाटक

डॉ. यादव ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस "उपवास के नाम पर उपहास" बन चुकी है। उन्होंने कहा, “अब कांग्रेस को बताना चाहिए कि उन्होंने बाबा साहब का स्मारक क्यों नहीं बनने दिया, और क्या कभी इस ऐतिहासिक अन्याय के लिए माफी मांगी?”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

CM मोहन यादव ने किया अंबेडकर धाम का निरीक्षण, बोले- कांग्रेस ने किया बाबा साहब से छल, बीजेपी ने दिलाया सम्मान

Gwalior, MP

इस दौरान उन्होंने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पार्टी, पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि "कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ ऐतिहासिक छल किया, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने उनके विचारों को सम्मान देकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।"

धाम के दूसरे चरण का भूमि पूजन जल्द

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि 5 जुलाई को अंबेडकर धाम के दूसरे चरण का भूमि पूजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस स्मारक को भव्य और प्रेरणादायक रूप दिया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां बाबा साहब के योगदान को जान सकें।

नेहरू पर लगाए गंभीर आरोप

डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर आरोप लगाया कि उन्होंने बाबा साहब को मंत्रिमंडल में उनकी योग्यता के अनुसार स्थान नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस ने उन्हें हराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।

“विमान का खर्चा तक पत्नी से वसूला गया”

मुख्यमंत्री ने यह आरोप भी लगाया कि बाबा साहब के निधन के बाद जब उनका पार्थिव शरीर मुंबई ले जाया गया, तो तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने विमान का खर्चा भी उनकी पत्नी से वसूल लिया। उन्होंने इसे "सबसे निंदनीय कार्य" बताया।

बौद्ध विरासत को जोड़ने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा सरकार ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को बढ़ावा देने के लिए बुद्ध यूनिवर्सिटी की स्थापना की है और डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रवृत्ति, डॉ. भीमराव विश्वविद्यालय जैसी योजनाएं संचालित की हैं।

कांग्रेस पर निशाना, उपवास को बताया नाटक

डॉ. यादव ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस "उपवास के नाम पर उपहास" बन चुकी है। उन्होंने कहा, “अब कांग्रेस को बताना चाहिए कि उन्होंने बाबा साहब का स्मारक क्यों नहीं बनने दिया, और क्या कभी इस ऐतिहासिक अन्याय के लिए माफी मांगी?”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-inspects-ambedkar-dham-congress-honored-baba-saheb/article-25865

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.