दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से मुलाकात, जल अभियान से लेकर नक्सलवाद पर हुई चर्चा

Jagran Desk

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस भेंट में राज्य के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, प्रशासनिक सुधारों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

जल गंगा अभियान के समापन पर जुड़ेंगे प्रधानमंत्री

सीएम ने बताया कि प्रदेश में 30 मार्च से चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन 30 जून को होगा, जिसमें प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। यह अभियान राज्य की जल संरचनाओं को सहेजने की दिशा में एक प्रमुख पहल है।

सीहोर में होगा कृषि पर केंद्रित राष्ट्रीय कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि 12 से 14 अक्टूबर के बीच सीहोर में कृषि पर आधारित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए प्रधानमंत्री को औपचारिक निमंत्रण दिया गया है।

डोंगला में बनेगी भविष्य की ‘कालगणना राजधानी’

उज्जैन के समीप डोंगला क्षेत्र में ऑब्जर्वेटरी (वेधशाला) की स्थापना की जा रही है, जो समय और खगोल गणना के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय महत्व की होगी। जनवरी 2026 में यहां एक वैश्विक सम्मेलन प्रस्तावित है।

दो लाख पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

सीएम यादव ने बताया कि राज्य में 9 वर्षों से लंबित कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया का समाधान हो गया है। इससे प्रदेश में करीब 2 लाख नई भर्तियों का मार्ग प्रशस्त होगा।

विक्रमादित्य के नाम पर अलंकरण की मांग

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार/सम्मान की स्थापना की जाए, जिससे भारत की ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक पहचान मिल सके।

नक्सलवाद पर होगा पूर्ण नियंत्रण: सीएम

सीएम ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी के नेतृत्व में मार्च 2026 तक मध्यप्रदेश से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। बीते डेढ़ साल में राज्य में 10 से अधिक नक्सली ढेर किए गए, जिन पर कुल मिलाकर 1.62 करोड़ का इनाम था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से मुलाकात, जल अभियान से लेकर नक्सलवाद पर हुई चर्चा

Jagran Desk

जल गंगा अभियान के समापन पर जुड़ेंगे प्रधानमंत्री

सीएम ने बताया कि प्रदेश में 30 मार्च से चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन 30 जून को होगा, जिसमें प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। यह अभियान राज्य की जल संरचनाओं को सहेजने की दिशा में एक प्रमुख पहल है।

सीहोर में होगा कृषि पर केंद्रित राष्ट्रीय कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि 12 से 14 अक्टूबर के बीच सीहोर में कृषि पर आधारित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए प्रधानमंत्री को औपचारिक निमंत्रण दिया गया है।

डोंगला में बनेगी भविष्य की ‘कालगणना राजधानी’

उज्जैन के समीप डोंगला क्षेत्र में ऑब्जर्वेटरी (वेधशाला) की स्थापना की जा रही है, जो समय और खगोल गणना के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय महत्व की होगी। जनवरी 2026 में यहां एक वैश्विक सम्मेलन प्रस्तावित है।

दो लाख पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

सीएम यादव ने बताया कि राज्य में 9 वर्षों से लंबित कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया का समाधान हो गया है। इससे प्रदेश में करीब 2 लाख नई भर्तियों का मार्ग प्रशस्त होगा।

विक्रमादित्य के नाम पर अलंकरण की मांग

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार/सम्मान की स्थापना की जाए, जिससे भारत की ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक पहचान मिल सके।

नक्सलवाद पर होगा पूर्ण नियंत्रण: सीएम

सीएम ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी के नेतृत्व में मार्च 2026 तक मध्यप्रदेश से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। बीते डेढ़ साल में राज्य में 10 से अधिक नक्सली ढेर किए गए, जिन पर कुल मिलाकर 1.62 करोड़ का इनाम था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-met-pm-modi-in-delhi-discussion-on/article-25297

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.