बुरहानपुर में तूफान से केले की फसल बर्बाद, सीएम मोहन यादव ने दिया सर्वे का आदेश – किसानों को मिलेगा मुआवजा

Burhanpur, MP

On

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में तेज आंधी और बारिश ने केले की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। प्राकृतिक आपदा से किसानों की करोड़ों रुपये की फसल तबाह हो गई है। हालात को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल राहत कार्यों के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस संकट की घड़ी में किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, "बुरहानपुर जिले के अनेक गांवों में आई तेज आंधी और बारिश के कारण केले की फसल को व्यापक क्षति हुई है। किसान भाइयों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, हमारी सरकार पूरी तरह आपके साथ है। मैंने जिला प्रशासन को तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराकर नुकसान का मूल्यांकन करने और किसानों को उचित क्षतिपूर्ति दिलाने के निर्देश दिए हैं।"

बुरहानपुर जिले के नीमगांव, खामनी और रायगांव क्षेत्र इस आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। कई किसान ऐसे भी हैं, जिनकी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। खेतों में खड़ी फसल को देखकर किसान गहरे सदमे में हैं और कुछ तो खेतों में ही फूट-फूटकर रोते नजर आए।

किसानों ने सरकार से यह भी मांग की है कि केले की फसल को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत लाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के भारी नुकसान की भरपाई की जा सके।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 May 2025 By Nitin Trivedi

बुरहानपुर में तूफान से केले की फसल बर्बाद, सीएम मोहन यादव ने दिया सर्वे का आदेश – किसानों को मिलेगा मुआवजा

Burhanpur, MP

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, "बुरहानपुर जिले के अनेक गांवों में आई तेज आंधी और बारिश के कारण केले की फसल को व्यापक क्षति हुई है। किसान भाइयों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, हमारी सरकार पूरी तरह आपके साथ है। मैंने जिला प्रशासन को तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराकर नुकसान का मूल्यांकन करने और किसानों को उचित क्षतिपूर्ति दिलाने के निर्देश दिए हैं।"

बुरहानपुर जिले के नीमगांव, खामनी और रायगांव क्षेत्र इस आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। कई किसान ऐसे भी हैं, जिनकी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। खेतों में खड़ी फसल को देखकर किसान गहरे सदमे में हैं और कुछ तो खेतों में ही फूट-फूटकर रोते नजर आए।

किसानों ने सरकार से यह भी मांग की है कि केले की फसल को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत लाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के भारी नुकसान की भरपाई की जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-ordered-a-survey-by-ruining-banana-crop/article-22577

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.