दिवाली पर उज्जैन के हामू खेड़ी कुष्ठ धाम पहुंचे CM मोहन यादव, रोगियों के साथ बांटी खुशियां

Ujjain, MP

उज्जैन कुष्ठ धाम वासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास, सर्व वर्ग के हित में शासन कार्य कर रहा है. मध्य प्रदेश शासन ने अपने कर्मचारियों के लिए 4 फीसदी डीए की वृद्धि की है. एरियर भी दिया जा रहा है. कर्मचारियों की मांगों का निराकरण किया जाएगा.

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन के समीप हामू खेड़ी कुष्ठ धाम पहुंचे. यहां उन्होंने कुष्ठ रोगियों से मिलकर दीपावली की खुशियां बांटी. मुख्यमंत्री ने कुष्ठ रोगियों को दीपावली के अवसर पर पटाखे और मिठाई वितरित किए, उनकी कुशल क्षेम पूछी. उनके साथ दीपावली मनाई. इस दौरान उन्होंन कहा कि हम अपने त्योहार अपनों के साथ मनाते हैं. कुष्ठ धाम वासियों के साथ दीपावली का त्योहार मनाना आनंददायक है.

उन्होंने कहा कि अब कुष्ठ धाम वासी स्वस्थ हो रहे हैं. आप सभी को दीपावली की हृदय से शुभकामनाएं .हैं आपका हौसला और हिम्मत सराहनीय है. आपके अंदर मन की ताकत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश में किसान जवान युवा सभी मिलकर देश की एकता अखंडता के लिए कार्य कर रहे हैं.

सीएम ने बताया बिजासन माता टेकरी का महत्व

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने हामू खेड़ी में बिजासन माता टेकरी के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि बिजासन माता टेकरी के विकास के लिए जो भी आवश्यक कार्य होंगे किए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर कमिश्नर और कलेक्टर को निर्देशित किया कि टेकरी पर संतों के निवास के लिए तीन कक्ष निर्मित किए जाएं. टेकरी तक पहुंच मार्ग चौड़ा किया जाए टेकरी पर आवागमन के लिए प्रथक प्रथक रास्ते निर्धारित किए जाएं.

उन्होंने कहा कि हामू खेड़ी में जल समस्या और अन्य मांगों के निराकरण के लिए भी मुख्यमंत्री द्वारा कलेक्टर को निर्देशित किया गया. मुख्यमंत्री द्वारा हामू खेड़ी से तपोवन की ओर जाने के लिए मार्ग निर्माण एवं शांति कॉलोनी में जल समस्या निराकरण के लिए निर्देशित किया गया.

कर्मचारी संघ ने डीए को लेकर जताया आभार

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव का कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को डीए और एरियर की घोषणा करने पर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया.इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा महापौर मुकेश टटवाल नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव राजेंद्र भारती पार्षद सुमन बाबूलाल वाघेला विवेक जोशी मुकेश यादव भी उपस्थित थे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Nov 2024 By दैनिक जागरण

दिवाली पर उज्जैन के हामू खेड़ी कुष्ठ धाम पहुंचे CM मोहन यादव, रोगियों के साथ बांटी खुशियां

Ujjain, MP

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन के समीप हामू खेड़ी कुष्ठ धाम पहुंचे. यहां उन्होंने कुष्ठ रोगियों से मिलकर दीपावली की खुशियां बांटी. मुख्यमंत्री ने कुष्ठ रोगियों को दीपावली के अवसर पर पटाखे और मिठाई वितरित किए, उनकी कुशल क्षेम पूछी. उनके साथ दीपावली मनाई. इस दौरान उन्होंन कहा कि हम अपने त्योहार अपनों के साथ मनाते हैं. कुष्ठ धाम वासियों के साथ दीपावली का त्योहार मनाना आनंददायक है.

उन्होंने कहा कि अब कुष्ठ धाम वासी स्वस्थ हो रहे हैं. आप सभी को दीपावली की हृदय से शुभकामनाएं .हैं आपका हौसला और हिम्मत सराहनीय है. आपके अंदर मन की ताकत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश में किसान जवान युवा सभी मिलकर देश की एकता अखंडता के लिए कार्य कर रहे हैं.

सीएम ने बताया बिजासन माता टेकरी का महत्व

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने हामू खेड़ी में बिजासन माता टेकरी के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि बिजासन माता टेकरी के विकास के लिए जो भी आवश्यक कार्य होंगे किए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर कमिश्नर और कलेक्टर को निर्देशित किया कि टेकरी पर संतों के निवास के लिए तीन कक्ष निर्मित किए जाएं. टेकरी तक पहुंच मार्ग चौड़ा किया जाए टेकरी पर आवागमन के लिए प्रथक प्रथक रास्ते निर्धारित किए जाएं.

उन्होंने कहा कि हामू खेड़ी में जल समस्या और अन्य मांगों के निराकरण के लिए भी मुख्यमंत्री द्वारा कलेक्टर को निर्देशित किया गया. मुख्यमंत्री द्वारा हामू खेड़ी से तपोवन की ओर जाने के लिए मार्ग निर्माण एवं शांति कॉलोनी में जल समस्या निराकरण के लिए निर्देशित किया गया.

कर्मचारी संघ ने डीए को लेकर जताया आभार

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव का कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को डीए और एरियर की घोषणा करने पर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया.इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा महापौर मुकेश टटवाल नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव राजेंद्र भारती पार्षद सुमन बाबूलाल वाघेला विवेक जोशी मुकेश यादव भी उपस्थित थे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-reached-hamu-khedi-leprosy-dham-of-ujjain/article-2470

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.