उज्जैन पहुंचे सीएम मोहन यादव, संत टाटम्बरी सरकार से लिया आशीर्वाद, हाईटेक तारामंडल का किया लोकार्पण

Ujjain, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को अपने गृहनगर उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने नागदा बायपास स्थित संत टाटम्बरी सरकार के आश्रम में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वे महिदपुर तहसील के डोंगला गांव में नव निर्मित हाईटेक तारामंडल का लोकार्पण करने पहुंचे। यहां उन्होंने "खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा" विषयक राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन भी किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सीएम द्वारा पद्मश्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर वेधशाला में शंकु यंत्र का अवलोकन कर के हुई। उन्होंने वहां उपस्थित विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान की मूलभूत जानकारियां भी दीं। इस दौरान उन्होंने कहा, "उज्जैन भारत की कालगणना का केंद्र रहा है। सूर्य का उत्तरायण से दक्षिणायन में प्रवेश, एक अद्भुत खगोलीय घटना है, जिसका साक्षी बनना हमारे लिए गौरव की बात है।"

तारामंडल का वैज्ञानिक और सांस्कृतिक महत्व

डोंगला ग्राम, कर्क रेखा के सटीक स्थान पर स्थित है, जिससे यह खगोल और ज्योतिषीय गणनाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसी स्थान पर शनिवार दोपहर 12:28 बजे परछाई गायब होने की दुर्लभ खगोलीय घटना देखी गई। यह घटना सूर्य की सीधी स्थिति के कारण घटित हुई, जो वर्ष में एक बार होती है।

आधुनिक तकनीक से सुसज्जित तारामंडल

डोंगला में बनाए गए डिजिटल तारामंडल में 8 मीटर व्यास का एफ.आर.पी डोम है, जिसमें ई-विजन 4K डिजिटल प्रोजेक्टर और अत्याधुनिक साउंड सिस्टम लगाया गया है। इस वातानुकूलित गोलाकार संरचना में 55 लोग एक साथ बैठकर आकाशीय घटनाओं का लाइव अनुभव कर सकते हैं।

राष्ट्रीय कार्यशाला में जुटे देशभर के वैज्ञानिक

राष्ट्रीय कार्यशाला में देशभर से खगोल वैज्ञानिक, शिक्षाविद और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े शोधकर्ता शामिल हुए। कार्यशाला में भारतीय ज्योतिष, खगोल विज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के समन्वय पर विचार किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान का संगम कर युवा पीढ़ी को नई दिशा दी जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

उज्जैन पहुंचे सीएम मोहन यादव, संत टाटम्बरी सरकार से लिया आशीर्वाद, हाईटेक तारामंडल का किया लोकार्पण

Ujjain, MP

कार्यक्रम की शुरुआत सीएम द्वारा पद्मश्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर वेधशाला में शंकु यंत्र का अवलोकन कर के हुई। उन्होंने वहां उपस्थित विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान की मूलभूत जानकारियां भी दीं। इस दौरान उन्होंने कहा, "उज्जैन भारत की कालगणना का केंद्र रहा है। सूर्य का उत्तरायण से दक्षिणायन में प्रवेश, एक अद्भुत खगोलीय घटना है, जिसका साक्षी बनना हमारे लिए गौरव की बात है।"

तारामंडल का वैज्ञानिक और सांस्कृतिक महत्व

डोंगला ग्राम, कर्क रेखा के सटीक स्थान पर स्थित है, जिससे यह खगोल और ज्योतिषीय गणनाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसी स्थान पर शनिवार दोपहर 12:28 बजे परछाई गायब होने की दुर्लभ खगोलीय घटना देखी गई। यह घटना सूर्य की सीधी स्थिति के कारण घटित हुई, जो वर्ष में एक बार होती है।

आधुनिक तकनीक से सुसज्जित तारामंडल

डोंगला में बनाए गए डिजिटल तारामंडल में 8 मीटर व्यास का एफ.आर.पी डोम है, जिसमें ई-विजन 4K डिजिटल प्रोजेक्टर और अत्याधुनिक साउंड सिस्टम लगाया गया है। इस वातानुकूलित गोलाकार संरचना में 55 लोग एक साथ बैठकर आकाशीय घटनाओं का लाइव अनुभव कर सकते हैं।

राष्ट्रीय कार्यशाला में जुटे देशभर के वैज्ञानिक

राष्ट्रीय कार्यशाला में देशभर से खगोल वैज्ञानिक, शिक्षाविद और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े शोधकर्ता शामिल हुए। कार्यशाला में भारतीय ज्योतिष, खगोल विज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के समन्वय पर विचार किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान का संगम कर युवा पीढ़ी को नई दिशा दी जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-reached-ujjain-blessed-from-sant-tatambari-government/article-25048

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.