- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सीएम मोहन यादव बोले: भोजपुरी भाषा और एमपी-बिहार का ऐतिहासिक संबंध
सीएम मोहन यादव बोले: भोजपुरी भाषा और एमपी-बिहार का ऐतिहासिक संबंध
Bhopal,M.P
बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पटना में यादव महासभा के कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बिहार और मध्यप्रदेश के संबंधों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ओबीसी कमीशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज अहीर, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, छत्तीसगढ़ के मंत्री गजेन्द्र यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
सीएम ने कहा कि सम्राट अशोक के समय उज्जयिनी अर्थात महाजनपद के दो प्रमुख केंद्र हुआ करते थे। एक पाटलिपुत्र (पटना) और दूसरा अवंतिका (उज्जयिनी)। वहां युवराज और यहां सम्राट शासन करते थे। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश का बिहार के साथ उस समय से ही ऐतिहासिक संबंध रहा है।
सीएम ने भोजपुरी भाषा का उल्लेख करते हुए कहा कि राजा भोज भी अपने परिवार के साथ अतीत में बिहार की धरती पर आए। इसलिए भोजपुरी भाषा का संबंध न केवल बिहार से बल्कि मध्यप्रदेश से भी है।
बिहार में भगवान कृष्ण के नाम और उनके जीवन पर भी सीएम ने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अगर किसी राज्य का नाम भगवान कृष्ण से जुड़ा है तो वह बिहार ही है। भगवान कृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन मूल्य के आधार पर हमारी शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत जुड़ी हुई है।
सीएम ने बताया कि मध्यप्रदेश में हर नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में गीता भवन बनाए जा रहे हैं। साथ ही उज्जैन में स्थित सांदीपनि गुरु आश्रम की परंपरा को ध्यान में रखते हुए 300 से अधिक सांदीपनि विद्यालय खोले जा रहे हैं।
सीएम ने भगवान कृष्ण की लीलाओं और उनके समाज कल्याण की प्रेरणा पर चर्चा करते हुए कहा कि उनका जीवन हमें धर्म और सामाजिक न्याय की सीख देता है। पटना में भगवान कृष्ण के पुत्र द्वारा बनाए गए सूर्य मंदिर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार ने हर युग में देश का ध्यान आकर्षित किया है।
सीएम ने अंत में कहा कि राम और कृष्ण की धरती से आने वाले लोग दुनिया में अपने आप पहचान बनाए रखते हैं। उन्होंने न्यायपालिका और प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में धार्मिक मामलों के सही निर्णयों को भी सराहा।
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।
👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –
🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब : https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक—
आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए