- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सीएम मोहन यादव बोले- स्वदेशी से आत्मनिर्भरता संभव, समाज में जागृति लाना जरूरी
सीएम मोहन यादव बोले- स्वदेशी से आत्मनिर्भरता संभव, समाज में जागृति लाना जरूरी
Bhopal, MP
भोपाल में शनिवार को आयोजित जन अभियान परिषद के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत के पास हर परिस्थिति से निपटने के लिए स्वदेशी विकल्प मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन खासतौर पर रोजगार देने वाले उद्योगों को विशेष लाभ मिलेगा।
सीएम ने घोषणा की कि ऐसे उद्योगों में नौकरी पाने वाले युवाओं को सरकार 10 साल तक हर महीने 5,000 रुपए की अतिरिक्त सहायता देगी।
स्वदेशी विचार से मिली आजादी की प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई में भी स्वदेशी विचार सबसे बड़ा हथियार था। बाल गंगाधर तिलक जैसे नेताओं ने इसी विचार से देशवासियों को जागरूक किया। समाज की जागरूकता ही स्वदेशी आंदोलन की असली ताकत है।
महाकाल मंदिर का उदाहरण
सीएम ने उज्जैन का जिक्र करते हुए कहा कि जब हम कमजोर थे, तब महाकाल मंदिर को तोड़ दिया गया था। लेकिन जब शासन मजबूत हुआ तो ढाई साल में नया मंदिर बन गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने काशी में नया कॉरिडोर बनाकर हमारी आस्था को नई पहचान दी है।
जन अभियान परिषद की भूमिका
कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जन अभियान परिषद के माध्यम से कई सफल अभियान चला चुकी है। चाहे मिट्टी के गणेश बनाने का संदेश हो या जल संरक्षण अभियान—इन सभी ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाया है।
उन्होंने कहा कि जब तक लोगों के आचरण में स्वदेशी नहीं उतरता, तब तक हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए