सीएम मोहन यादव बोले- कुटुंब परंपरा सिर्फ भारत में है: बोले- विदेशों में माता-पिता को वृद्धाश्रम में छोड़ दिया जाता है

Bhopal, MP

पूर्व सांसद व भाजपा के संस्थापक सदस्य कैलाश सारंग की जयंती पर राजधानी भोपाल के सुभाष नगर खेल मैदान में 'मातृ-पितृ भक्ति दिवस' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कुटुंब और मातृ-पितृ भक्ति की परंपरा सिर्फ भारत में जीवित है, जबकि अन्य देशों में माता-पिता को वृद्धाश्रम में छोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में परिवार और बुजुर्गों का स्थान सर्वोच्च है। सारंग जी जैसे नेताओं ने लोकतंत्र और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए कठिन संघर्ष किए हैं।

आदिवासी नायकों को करेंगे सम्मानित

सीएम ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार आने वाले दिनों में आदिवासी योद्धा भभूत सिंह के नाम पर कैबिनेट बैठक आयोजित करने जा रही है। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति के समय भभूत सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ ढाई साल तक आदिवासी नेतृत्व में संघर्ष किया था। ऐसे महान विभूतियों को नई पीढ़ी से परिचित कराना हमारी जिम्मेदारी है।

"सारंग जी कार्यकर्ताओं के पालक थे" - शिवराज

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भावुक होते हुए कहा कि सारंग जी जैसे नेता कार्यकर्ताओं के लिए अभिभावक की तरह थे। उन्होंने याद किया कि जनसंघ के दिनों में उनकी पत्नी चाची जी कार्यालय की सफाई करती थीं और कार्यकर्ताओं को भोजन कराती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि जब वे रूठकर गांव चले गए थे, तो सारंग जी ने बुलाकर उन्हें फिर से संगठन में सक्रिय किया।

"स्मृति को सेवा में बदल रहे हैं विश्वास" - वीडी शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि विश्वास सारंग अपने पिता की स्मृति को सेवा और श्रद्धा के पर्व में बदलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन को मातृ-पितृ सेवा का उदाहरण बताते हुए कहा कि पार्टी कैलाश सारंग जी के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सीएम मोहन यादव बोले- कुटुंब परंपरा सिर्फ भारत में है: बोले- विदेशों में माता-पिता को वृद्धाश्रम में छोड़ दिया जाता है

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कुटुंब और मातृ-पितृ भक्ति की परंपरा सिर्फ भारत में जीवित है, जबकि अन्य देशों में माता-पिता को वृद्धाश्रम में छोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में परिवार और बुजुर्गों का स्थान सर्वोच्च है। सारंग जी जैसे नेताओं ने लोकतंत्र और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए कठिन संघर्ष किए हैं।

आदिवासी नायकों को करेंगे सम्मानित

सीएम ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार आने वाले दिनों में आदिवासी योद्धा भभूत सिंह के नाम पर कैबिनेट बैठक आयोजित करने जा रही है। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति के समय भभूत सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ ढाई साल तक आदिवासी नेतृत्व में संघर्ष किया था। ऐसे महान विभूतियों को नई पीढ़ी से परिचित कराना हमारी जिम्मेदारी है।

"सारंग जी कार्यकर्ताओं के पालक थे" - शिवराज

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भावुक होते हुए कहा कि सारंग जी जैसे नेता कार्यकर्ताओं के लिए अभिभावक की तरह थे। उन्होंने याद किया कि जनसंघ के दिनों में उनकी पत्नी चाची जी कार्यालय की सफाई करती थीं और कार्यकर्ताओं को भोजन कराती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि जब वे रूठकर गांव चले गए थे, तो सारंग जी ने बुलाकर उन्हें फिर से संगठन में सक्रिय किया।

"स्मृति को सेवा में बदल रहे हैं विश्वास" - वीडी शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि विश्वास सारंग अपने पिता की स्मृति को सेवा और श्रद्धा के पर्व में बदलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन को मातृ-पितृ सेवा का उदाहरण बताते हुए कहा कि पार्टी कैलाश सारंग जी के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-said-kutumb-tradition-is-only-in-india/article-23006

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.