सीएम मोहन यादव बोले- श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान अमर रहेगा

BHOPAL, MP

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आगे ले जाने का संकल्प लिया।

धारा 370 से हुआ देश का नुकसान – सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा, “डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भी संविधान में धारा 370 जोड़े जाने का विरोध किया था, क्योंकि यह जम्मू-कश्मीर में फूट और अलगाव का आधार बन सकती थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी शुरू से ही ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान’ के खिलाफ रहे। यह धारणा देश में आतंकवाद और अशांति का मूल कारण बनी।”

सीएम ने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी अगर पूर्ण बहुमत में होते तो पहला कदम धारा 370 खत्म करने का ही उठाते। यह सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हुआ है। सीएम यादव ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया और कहा कि यह निर्णय देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने वाला है।

वीडी शर्मा: श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना हुआ साकार
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस मौके पर कहा, “बीजेपी की यात्रा जनसंघ से शुरू होकर आज तक उन महान नेताओं के बलिदान से आगे बढ़ी है, जिन्होंने देश की अखंडता और एकता के लिए अपना जीवन न्योछावर किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हमें यह सीख देता है कि हमें उस राह पर चलना है जो उन्होंने हमें दिखाई है।”

उन्होंने यह भी कहा कि धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को साकार किया है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि देशहित में किया गया समर्पण कभी व्यर्थ नहीं जाता।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सीएम मोहन यादव बोले- श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान अमर रहेगा

BHOPAL, MP

धारा 370 से हुआ देश का नुकसान – सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा, “डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भी संविधान में धारा 370 जोड़े जाने का विरोध किया था, क्योंकि यह जम्मू-कश्मीर में फूट और अलगाव का आधार बन सकती थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी शुरू से ही ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान’ के खिलाफ रहे। यह धारणा देश में आतंकवाद और अशांति का मूल कारण बनी।”

सीएम ने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी अगर पूर्ण बहुमत में होते तो पहला कदम धारा 370 खत्म करने का ही उठाते। यह सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हुआ है। सीएम यादव ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया और कहा कि यह निर्णय देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने वाला है।

वीडी शर्मा: श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना हुआ साकार
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस मौके पर कहा, “बीजेपी की यात्रा जनसंघ से शुरू होकर आज तक उन महान नेताओं के बलिदान से आगे बढ़ी है, जिन्होंने देश की अखंडता और एकता के लिए अपना जीवन न्योछावर किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हमें यह सीख देता है कि हमें उस राह पर चलना है जो उन्होंने हमें दिखाई है।”

उन्होंने यह भी कहा कि धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को साकार किया है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि देशहित में किया गया समर्पण कभी व्यर्थ नहीं जाता।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-said-shyama-prasad-mukherjees-contribution-will-be/article-25216

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.