लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1500 रुपए: सिवनी में सीएम मोहन यादव ने किया ट्रांसफर, बोले- ‘जीजाजी, बहन को परेशान तो नहीं करते?’

Seoni, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सिवनी पहुंचे, जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

 इस दौरान सीएम ने प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1500 रुपए प्रति लाभार्थी की 30वीं किस्त एक क्लिक में ट्रांसफर की। कुल मिलाकर 1857 करोड़ रुपए की राशि प्रदेशभर की बहनों के खातों में पहुंचाई गई।

सिवनी जिले की 2 लाख 68 हजार से अधिक लाड़ली बहनों को इस किस्त का लाभ मिला। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने 560 करोड़ रुपए की लागत से बने 114 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। इनमें सड़कों, पुलों, नलजल योजनाओं और सिंचाई परियोजनाओं जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

सीएम का ह्यूमर: ‘जीजाजी, बहन को डराते तो नहीं?’

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से बहनों और उनके परिवारजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सिवनी के निवासी शिव चंद्रवंशी से मजाकिया अंदाज़ में कहा —

“जीजाजी, बहन को परेशान तो नहीं करते? कहीं पैसे तो नहीं ले लेते उनसे?”

इस पर शिव चंद्रवंशी ने जवाब दिया कि वे एडवोकेट हैं और उनकी पत्नी स्टेशनरी की दुकान में मदद करती हैं। इस पर सीएम मुस्कराते हुए बोले —

“भाई के लिए कुछ खाने-पीने को लाए कि नहीं?”
इस पर एक बहन ने कहा कि सब्जी-रोटी लाए हैं, तो मुख्यमंत्री ने हंसते हुए कहा —
“फिर साथ में खाते हैं।”

कांग्रेसी सुन लें, बहनों को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए

कार्यक्रम में सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा —

“कांग्रेसी कान खोलकर सुन लें, हमने वादा किया था कि भाई दूज से राशि 250 रुपए बढ़ाई जाएगी। अब हर महीने बहनों को 1500 रुपए मिलते रहेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि “जिस ‘वंदे मातरम’ के साथ भगत सिंह ने आजादी पाई, उसी गीत को कांग्रेस ने तोड़ दिया था। नेहरू जी को यह गीत पसंद नहीं था, लेकिन देश की आत्मा ने इसे नकारा नहीं।”

विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

सीएम ने इस मौके पर कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और भूमिपूजन किया, जिनमें शामिल हैं —

  • केवलारी विकासखंड के सिद्धघाट पहुंच मार्ग (4.43 करोड़ रुपए)

  • मलारा से सिद्धबाबा मार्ग (94 लाख रुपए)

  • अतरी खामी मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल (3.51 करोड़ रुपए)

  • बरघाट, कुरई, केवलारी, छपारा और लखनादौन में एकल नलजल योजनाएँ

  • मुंडा जलाशय बांध और नहर निर्माण कार्य

इसके साथ ही 40 फीट लंबी विश्व की सबसे बड़ी बाघ प्रतिमा का भी ऑनलाइन लोकार्पण किया गया।

मंच पर मौजूद रहे जनप्रतिनिधि

इस मौके पर प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा, विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’, सांसद भारती पारधी, सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य, आजीविका मिशन, वित्त विभाग और जनजातीय कार्य विभाग की प्रदर्शनियाँ भी आकर्षण का केंद्र बनीं।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-transferred-1500-rupees-to-the-accounts-of/article-37660

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.