सीएम मोहन यादव का लंदन दौरा, Warwick यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से मिले, स्वामीनारायण मंदिर में की पूजा-अर्चना

JAGRAN DESK

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को लंदन स्थित  Warwick यूनिवर्सिटी  का दौरा किया, जहां उन्होंने Warwick  मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप के डीन प्रोफेसर रॉबिन क्लार्क से बातचीत की।

उन्होंने इस यूनिवर्सिटी में पढ़नेवाले भारतीय छात्रों से भी बातचीत की। इससे पहले उन्होंने लंदन में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर का दौरा किया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और संत समुदाय के साथ बातचीत की.

सनातन संस्कृति की तारीफ

सनातन संस्कृति की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुनिया भर में फैली हुई है और यह इसकी खूबसूरती है कि यहां 33 करोड़ देवी-देवताओं की पूजा की जाती है।  मोहन यादव ने कहा, "यह हमारे धर्म की विशेषता है कि हमारी हिंदू सनातन संस्कृति की विभिन्न शाखाएं हैं। हमारी संस्कृति हर शाखा दुनिया भर में फैली है। यह सनातन धर्म की सुंदरता है कि हमने अपने 33 करोड़ देवताओं की उनके हर रूप में पूजा की है और उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण किया है।"

अहिंसा के मार्ग पर चलें

उन्होंने कहा, "हमारा यही मानना है कि हम खुद भी जिएं और दूसरों को जीने दें तथा अहिंसा के मार्ग पर चलें।" उन्होंने कहा-"स्वामी नारायण संप्रदाय ने हमारे देश को गौरव दिलाया है। उन्होंने मंदिर की वास्तुकला की सुंदरता की भी तारीफ की। उन्होंने आगे कहा, "लकड़ी के शिल्प और कलाकृतियां हैं। इन सभी शिल्पों के जरिए जो संदेश दिया गया है वह यह है कि वे मनुष्य में अच्छे गुणों का संचार करते हैं।सनातन हमें मानवता के मार्ग पर चलना सिखाता है।" 

6 दिनों का विदेश दौरा

बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव यूनाइटेड किंग्डम और जर्मनी की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा उद्देश्य दोनों देशों के उद्योगपतियों, बिजनस लीडर्स और सरकारी प्रतिनिधियों से बातचीत करके निवेश लाना है। 26 नवंबर को सीएम मोहन यादव ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों की बरसी पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में भारतीय प्रवासी समुदाय के प्रमुख सदस्य और ब्रिटेन के कई गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। यादव ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हमारे इतिहास का एक दर्दनाक अध्याय है। मैं इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’ मुख्यमंत्री यादव ने उन लोगों पर हमलों के गहरे प्रभाव को स्वीकार किया जिन्होंने इस भयावहता को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया और जिन लाखों लोगों ने टेलीविजन स्क्रीन पर इस दर्दनाक घटना को देखा। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Nov 2024 By दैनिक जागरण

सीएम मोहन यादव का लंदन दौरा, Warwick यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से मिले, स्वामीनारायण मंदिर में की पूजा-अर्चना

JAGRAN DESK

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को लंदन स्थित  Warwick यूनिवर्सिटी  का दौरा किया, जहां उन्होंने Warwick  मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप के डीन प्रोफेसर रॉबिन क्लार्क से बातचीत की।

उन्होंने इस यूनिवर्सिटी में पढ़नेवाले भारतीय छात्रों से भी बातचीत की। इससे पहले उन्होंने लंदन में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर का दौरा किया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और संत समुदाय के साथ बातचीत की.

सनातन संस्कृति की तारीफ

सनातन संस्कृति की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुनिया भर में फैली हुई है और यह इसकी खूबसूरती है कि यहां 33 करोड़ देवी-देवताओं की पूजा की जाती है।  मोहन यादव ने कहा, "यह हमारे धर्म की विशेषता है कि हमारी हिंदू सनातन संस्कृति की विभिन्न शाखाएं हैं। हमारी संस्कृति हर शाखा दुनिया भर में फैली है। यह सनातन धर्म की सुंदरता है कि हमने अपने 33 करोड़ देवताओं की उनके हर रूप में पूजा की है और उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण किया है।"

अहिंसा के मार्ग पर चलें

उन्होंने कहा, "हमारा यही मानना है कि हम खुद भी जिएं और दूसरों को जीने दें तथा अहिंसा के मार्ग पर चलें।" उन्होंने कहा-"स्वामी नारायण संप्रदाय ने हमारे देश को गौरव दिलाया है। उन्होंने मंदिर की वास्तुकला की सुंदरता की भी तारीफ की। उन्होंने आगे कहा, "लकड़ी के शिल्प और कलाकृतियां हैं। इन सभी शिल्पों के जरिए जो संदेश दिया गया है वह यह है कि वे मनुष्य में अच्छे गुणों का संचार करते हैं।सनातन हमें मानवता के मार्ग पर चलना सिखाता है।" 

6 दिनों का विदेश दौरा

बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव यूनाइटेड किंग्डम और जर्मनी की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा उद्देश्य दोनों देशों के उद्योगपतियों, बिजनस लीडर्स और सरकारी प्रतिनिधियों से बातचीत करके निवेश लाना है। 26 नवंबर को सीएम मोहन यादव ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों की बरसी पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में भारतीय प्रवासी समुदाय के प्रमुख सदस्य और ब्रिटेन के कई गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। यादव ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हमारे इतिहास का एक दर्दनाक अध्याय है। मैं इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’ मुख्यमंत्री यादव ने उन लोगों पर हमलों के गहरे प्रभाव को स्वीकार किया जिन्होंने इस भयावहता को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया और जिन लाखों लोगों ने टेलीविजन स्क्रीन पर इस दर्दनाक घटना को देखा। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-visits-london-meets-indian-students-at-warwick/article-4330

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.