- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- तीसरी बार पचमढ़ी पहुंचे सीएम मोहन यादव: पर्यटन स्थलों के उन्नयन को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक
तीसरी बार पचमढ़ी पहुंचे सीएम मोहन यादव: पर्यटन स्थलों के उन्नयन को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक
Pachmarhi, MP
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को एक बार फिर पचमढ़ी पहुंचे हैं। जून महीने में यह उनका तीसरा पचमढ़ी दौरा है। इस बार सीएम पर्यटन विकास से जुड़ी कार्य योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ पचमढ़ी पहुंचे हैं और रात्रि विश्राम भी यहीं कर सकते हैं।
रातभर प्रशासन जुटा रहा तैयारियों में
सीएम के अचानक दौरे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन ने रातोंरात तैयारियां शुरू कर दी थीं। रविवार सुबह से ही अफसरों और पुलिस बल की टीम पचमढ़ी रवाना हुई। पचमढ़ी में सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है।
हेलीकॉप्टर पिपरिया में हुआ लैंड
मुख्यमंत्री को सीधे पचमढ़ी पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर पिपरिया हेलीपेड पर उतरा। वहां से सड़क मार्ग से वे पचमढ़ी के लिए रवाना हुए।
पिछले दौरों में कैबिनेट और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में रहे व्यस्त
सीएम मोहन यादव 3 जून को कैबिनेट बैठक और 14 जून को विधायक-सांसद प्रशिक्षण सम्मेलन में पचमढ़ी आए थे। तीन दिन तक प्रशिक्षण शिविर में रहने के दौरान उन्होंने योगाभ्यास भी किया था।
पचमढ़ी की खूबसूरती को बताया स्विट्जरलैंड जैसी
6 दिसंबर 2024 को सीएम ने पचमढ़ी में प्रदेश के पहले वूमेन होटल 'अमलतास' का उद्घाटन किया था। तब उन्होंने कहा था कि पचमढ़ी की सुंदरता हिमालय और स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव कराती है। इसके बाद वे 31 दिसंबर 2024 को परिवार सहित फिर पचमढ़ी आए थे और 2025 का स्वागत भी यहीं किया था।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए