भोपाल में आज कला आयोजनों की बहार, सीएम मोहन यादव करेंगे बड़ी समीक्षा बैठक

भोपाल (म.प्र.)

By Rohit.P
On

भोपाल में आज कई कला आयोजन हो रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्रालय में 45 बड़े मुद्दों पर हाई लेवल समीक्षा बैठक करेंगे।

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को कला, संस्कृति और प्रशासनिक गतिविधियों का व्यस्त दिन रहने वाला है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शनियां, आर्ट कैंप और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी लौटकर मंत्रालय में विभागों की हाई लेवल समीक्षा बैठक लेने वाले हैं। प्रशासनिक हलकों में इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि इसमें जनता से जुड़े 45 बड़े मुद्दों और कई नीतिगत फैसलों पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

सितारा आर्ट एक्जीबिशन

भोपाल में आज से सितारा आर्ट एक्जीबिशनकी शुरुआत गौहर महल में दोपहर 12 बजे से होगी। कला प्रेमियों के बीच इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

अनोखा वरदान

एमसीयू परिसर स्थित मुक्ताकाश मंच पर शाम 6 बजे से अनोखा वरदानकार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

आर्ट कैंप

सुबह से ही ध्रुपद संस्थान में आर्ट कैंप भी शुरू हो गया, जिसमें युवा कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।

'माह का प्रादर्श'

मानव संग्रहालय में माह का प्रदर्शनदोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

73 शलाका चित्र प्रर्दशनी

जनजातीय संग्रहालय की लिखन्दरा दीर्घा में 73 शलाका चित्र प्रदर्शनी भी दर्शकों के लिए खोली जाएगी। बताया जा रहा है कि इन आयोजनों में बड़ी संख्या में छात्र, कलाकार और कला से जुड़े लोग पहुंच सकते हैं।

सीएम मोहन यादव का दौरा

इधर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिन भी काफी व्यस्त रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक वे सुबह 7 बजे उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और करीब 9:30 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के 11:30 बजे मंत्रालय पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे तक अलग-अलग विभागों के साथ हाई लेवल समीक्षा बैठकें होंगी। सूत्रों के अनुसार यह सामान्य औपचारिक समीक्षा नहीं मानी जा रही, बल्कि सरकार अगले एक साल की प्राथमिकताओं को लेकर विभागों को स्पष्ट लक्ष्य देने की तैयारी में है।

अधिकारियों के अनुसार बैठक में जनता से सीधे जुड़े 45 बड़े मुद्दों पर फोकस रहेगा। इनमें योजनाओं की ग्राउंड मॉनिटरिंग, लंबित फैसले, नीतियों में बदलाव और विभागों की जवाबदेही जैसे विषय शामिल बताए जा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री विभागवार समय सीमा भी तय कर सकते हैं ताकि योजनाओं का असर जमीन पर जल्दी दिखाई दे। मंत्रालय में इसके लिए अलग-अलग विभागों का शेड्यूल पहले ही तैयार कर लिया गया है। आने वाले कुछ दिनों तक लगातार ऐसी समीक्षा बैठकों का दौर जारी रहेगा। प्रशासनिक स्तर पर इसे सरकार के अगले चरण की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2026 By Rohit.P

भोपाल में आज कला आयोजनों की बहार, सीएम मोहन यादव करेंगे बड़ी समीक्षा बैठक

भोपाल (म.प्र.)

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को कला, संस्कृति और प्रशासनिक गतिविधियों का व्यस्त दिन रहने वाला है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शनियां, आर्ट कैंप और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी लौटकर मंत्रालय में विभागों की हाई लेवल समीक्षा बैठक लेने वाले हैं। प्रशासनिक हलकों में इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि इसमें जनता से जुड़े 45 बड़े मुद्दों और कई नीतिगत फैसलों पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

सितारा आर्ट एक्जीबिशन

भोपाल में आज से सितारा आर्ट एक्जीबिशनकी शुरुआत गौहर महल में दोपहर 12 बजे से होगी। कला प्रेमियों के बीच इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

अनोखा वरदान

एमसीयू परिसर स्थित मुक्ताकाश मंच पर शाम 6 बजे से अनोखा वरदानकार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

आर्ट कैंप

सुबह से ही ध्रुपद संस्थान में आर्ट कैंप भी शुरू हो गया, जिसमें युवा कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।

'माह का प्रादर्श'

मानव संग्रहालय में माह का प्रदर्शनदोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

73 शलाका चित्र प्रर्दशनी

जनजातीय संग्रहालय की लिखन्दरा दीर्घा में 73 शलाका चित्र प्रदर्शनी भी दर्शकों के लिए खोली जाएगी। बताया जा रहा है कि इन आयोजनों में बड़ी संख्या में छात्र, कलाकार और कला से जुड़े लोग पहुंच सकते हैं।

सीएम मोहन यादव का दौरा

इधर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिन भी काफी व्यस्त रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक वे सुबह 7 बजे उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और करीब 9:30 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के 11:30 बजे मंत्रालय पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे तक अलग-अलग विभागों के साथ हाई लेवल समीक्षा बैठकें होंगी। सूत्रों के अनुसार यह सामान्य औपचारिक समीक्षा नहीं मानी जा रही, बल्कि सरकार अगले एक साल की प्राथमिकताओं को लेकर विभागों को स्पष्ट लक्ष्य देने की तैयारी में है।

अधिकारियों के अनुसार बैठक में जनता से सीधे जुड़े 45 बड़े मुद्दों पर फोकस रहेगा। इनमें योजनाओं की ग्राउंड मॉनिटरिंग, लंबित फैसले, नीतियों में बदलाव और विभागों की जवाबदेही जैसे विषय शामिल बताए जा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री विभागवार समय सीमा भी तय कर सकते हैं ताकि योजनाओं का असर जमीन पर जल्दी दिखाई दे। मंत्रालय में इसके लिए अलग-अलग विभागों का शेड्यूल पहले ही तैयार कर लिया गया है। आने वाले कुछ दिनों तक लगातार ऐसी समीक्षा बैठकों का दौर जारी रहेगा। प्रशासनिक स्तर पर इसे सरकार के अगले चरण की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-will-hold-a-big-review-meeting-outside/article-53381

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.