- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सीएम मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा तोहफा, अधिग्रहण के बदले दी जाएगी 60% विकसित भूमि
सीएम मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा तोहफा, अधिग्रहण के बदले दी जाएगी 60% विकसित भूमि
BHOPAL, MP
मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है. किसानों के लिए इंदौर-पीथमपुर इकॉनोमिक कॉरिडोर में विकसित भूमि का 60 प्रतिशत आवंटित किए जाने का निर्णय लिया गया है.
मध्य प्रदेश सरकार युवाओं, महिलाओं के साथ-साथ किसानों के लिए भी कई सारी योजनाएं चला रही है. किसानों की खुशी के लिए सीएम मोहन यादव लगातार प्रयास कर रहे हैं. इसी क्रम में इंदौर-पीथमपुर इकॉनोमिक कॉरिडोर में किसानों को कुल विकसित भूमि का 60 प्रतिशत हिस्सा आवंटित करने का फैसला सामने आया है. इसके बाद से ही इलाके के किसान गदगद हैं. इसको लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का बहुत आभार जताया है.
इन गांव के किसानों को मिलेगा खास लाभ
एमपी सरकार द्वारा प्रस्तावित योजना में कोडियाबर्डी, नैनोद, रिंजलाय, बिसनावदा, नावदा पंथ, श्रीराम तलावली, सिन्दोड़ा, सिन्दोड़ी, शिवखेड़ा, नरलाय, मोकलाय, डेहरी, सोनवाय, भैंसलाय, बागोदा, टीही और धन्नड़ जैसे गांवों के किसानों को खास लाभ मिलेगा. इसमें कुल 1290.74 हेक्टेयर भूमि का विकास किया जाएगा, जिसमें से किसानों को मुआवजे के बदले विकसित भूमि का 60 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा.
किसानों ने सीएम का जताया आभार
सरकार के इस फैसले से किसान गदगद हैं. उन्होंने बुधवार को सीएम मोहन यादव के इस फैसले का आभार व्यक्त किया. किसानों ने मुख्यमंत्री यादव से बुधवार को इंदौर एयरपोर्ट पर मिलकर उनका आभार जताया. किसानों ने सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री यादव का सम्मान करना चाहा, जिसे मुख्यमंत्री ने इंदौर गेर में हुए हादसे के कारण विनम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया. राज्य सरकार का यह निर्णय क्षेत्रीय विकास, अधोसंरचना निर्माण और किसानों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए