सीएम मोहन यादव का पचमढ़ी दौरा, MP में स्कूल, सड़क और नर्सिंग कॉलेजों के लिए कड़े कदम

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 10.30 बजे पचमढ़ी पहुंचे। वे यहां पर्यटन स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण से जुड़े प्रस्तावों और योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

निजी स्कूलों की मनमानी खत्म करने की तैयारी

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग निजी स्कूलों की फीस व्यवस्था को लेकर सख्त हो गया है। लगभग 8,000 स्कूलों ने विभाग के दो महीने पुराने आदेश का पालन नहीं किया है और फीस से जुड़ी जानकारियां साझा नहीं कीं। अब इन स्कूलों को 5,000 से 25,000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।

घटिया सड़क बनाने वालों पर कसेगा पीडब्ल्यूडी का शिकंजा

लोक निर्माण विभाग (PWD) घटिया सड़क निर्माण और समय सीमा में काम पूरा न करने वाली एजेंसियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है। अनूपपुर की दो और बुरहानपुर की एक एजेंसी जांच के दायरे में है। विभाग ने सात टीमों का गठन कर 35 सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण कराया है। जांच में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी, वहीं अच्छा काम करने वालों को सराहा जाएगा।

सीबीआई जांच में फेल नर्सिंग कॉलेज होंगे रडार में

मध्यप्रदेश में सीबीआई जांच में फेल या अपात्र पाए गए नर्सिंग कॉलेजों का 30 जून तक फिजिकल सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए विशेष संयुक्त टीमों का गठन किया गया है जो तय मानक के अनुरूप निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेंगी। रिपोर्ट [email protected] और मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में भेजनी होगी।

सैटेलाइट तकनीक से बनेगी गांवों में सड़कें

मध्यप्रदेश में गांवों में सड़क निर्माण और निगरानी अब सैटेलाइट तकनीक से होगी। मनरेगा के तहत विकसित एक विशेष सॉफ्टवेयर सड़क निर्माण के स्थान और गुणवत्ता की निगरानी करेगा। इससे ग्रामीण अवसंरचना में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी, और सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठकर भी सड़क निर्माण और गुणवत्ता की मॉनिटरिंग संभव होगी।

सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन में मेगा तैयारियां

सिंहस्थ-2028 में उज्जैन में लगभग 5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान है। इसके लिए क्षिप्रा नदी के घाटों का व्यापक विकास किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित स्नान, सुगम आवाजाही और व्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु घाटों का विस्तार और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सीएम मोहन यादव का पचमढ़ी दौरा, MP में स्कूल, सड़क और नर्सिंग कॉलेजों के लिए कड़े कदम

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 10.30 बजे पचमढ़ी पहुंचे। वे यहां पर्यटन स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण से जुड़े प्रस्तावों और योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

निजी स्कूलों की मनमानी खत्म करने की तैयारी

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग निजी स्कूलों की फीस व्यवस्था को लेकर सख्त हो गया है। लगभग 8,000 स्कूलों ने विभाग के दो महीने पुराने आदेश का पालन नहीं किया है और फीस से जुड़ी जानकारियां साझा नहीं कीं। अब इन स्कूलों को 5,000 से 25,000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।

घटिया सड़क बनाने वालों पर कसेगा पीडब्ल्यूडी का शिकंजा

लोक निर्माण विभाग (PWD) घटिया सड़क निर्माण और समय सीमा में काम पूरा न करने वाली एजेंसियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है। अनूपपुर की दो और बुरहानपुर की एक एजेंसी जांच के दायरे में है। विभाग ने सात टीमों का गठन कर 35 सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण कराया है। जांच में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी, वहीं अच्छा काम करने वालों को सराहा जाएगा।

सीबीआई जांच में फेल नर्सिंग कॉलेज होंगे रडार में

मध्यप्रदेश में सीबीआई जांच में फेल या अपात्र पाए गए नर्सिंग कॉलेजों का 30 जून तक फिजिकल सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए विशेष संयुक्त टीमों का गठन किया गया है जो तय मानक के अनुरूप निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेंगी। रिपोर्ट [email protected] और मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में भेजनी होगी।

सैटेलाइट तकनीक से बनेगी गांवों में सड़कें

मध्यप्रदेश में गांवों में सड़क निर्माण और निगरानी अब सैटेलाइट तकनीक से होगी। मनरेगा के तहत विकसित एक विशेष सॉफ्टवेयर सड़क निर्माण के स्थान और गुणवत्ता की निगरानी करेगा। इससे ग्रामीण अवसंरचना में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी, और सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठकर भी सड़क निर्माण और गुणवत्ता की मॉनिटरिंग संभव होगी।

सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन में मेगा तैयारियां

सिंहस्थ-2028 में उज्जैन में लगभग 5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान है। इसके लिए क्षिप्रा नदी के घाटों का व्यापक विकास किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित स्नान, सुगम आवाजाही और व्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु घाटों का विस्तार और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadavs-pachmarhi-tour-is-strict-for-school-road/article-25098

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.