सीएम मोहन यादव का निजी दौरा: बच्चों से संवाद, चखे देसी आम

Narmadapuram, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को निजी दौरे के लिए पचमढ़ी पहुंचे। यह जून महीने में उनका तीसरा दौरा था, जिसमें सीएम ने बच्चों से संवाद किया और सड़क किनारे लगे देसी आमों का स्वाद लिया। खराब मौसम के चलते उनका हेलिकॉप्टर पिपरिया हेलीपेड उतारा गया, जहां से सीएम परिवार समेत सड़क मार्ग से पचमढ़ी पहुंचे।

दोपहर लगभग एक बजे सीएम पचमढ़ी पहुंचे और रवि शंकर भवन में करीब तीन घंटे रुके। लौटते समय उन्होंने बारीआम गांव में रुककर बच्चों से संवाद किया और पूछा कि वे नियमित स्कूल जाते हैं या नहीं। सीएम ने बच्चों को पढ़ाई में ध्यान लगाने और रोज स्कूल जाने की सलाह दी। साथ ही सड़क किनारे बैठी ग्रामीण महिलाओं से देसी आम खरीदे और उनका स्वाद लिया।

तहसीलदार वैभव बैरागी के अनुसार सीएम का यह दौरा व्यक्तिगत था, हालांकि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सीएम का स्वागत पिपरिया में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक ठाकुरदास नागवंशी और नगर पालिका अध्यक्ष ने किया। दौरे में सीएम की धर्मपत्नी सीमा यादव भी साथ रहीं।

विदाई से पूर्व सीएम ने पचमढ़ी के पर्यटन स्थलों के विकास योजनाओं की भी समीक्षा की। खराब मौसम के चलते सीएम शाम तक ही भोपाल लौट गए, हालांकि रात्रि विश्राम की भी योजना थी। यह दौरा सीएम यादव का जून महीने में तीसरा पचमढ़ी दौरा था। इससे पहले वे 3 जून को सीएम कैबिनेट की बैठक और 14 जून को विधायक-सांसद प्रशिक्षण सम्मेलन में हिस्सा ले चुके हैं।

पचमढ़ी दौरे के दौरान सीएम मोहन यादव ने बच्चों और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर यह जता दिया कि वे प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ जनसम्पर्क और संवाद को विशेष महत्त्व देते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सीएम मोहन यादव का निजी दौरा: बच्चों से संवाद, चखे देसी आम

Narmadapuram, MP

दोपहर लगभग एक बजे सीएम पचमढ़ी पहुंचे और रवि शंकर भवन में करीब तीन घंटे रुके। लौटते समय उन्होंने बारीआम गांव में रुककर बच्चों से संवाद किया और पूछा कि वे नियमित स्कूल जाते हैं या नहीं। सीएम ने बच्चों को पढ़ाई में ध्यान लगाने और रोज स्कूल जाने की सलाह दी। साथ ही सड़क किनारे बैठी ग्रामीण महिलाओं से देसी आम खरीदे और उनका स्वाद लिया।

तहसीलदार वैभव बैरागी के अनुसार सीएम का यह दौरा व्यक्तिगत था, हालांकि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सीएम का स्वागत पिपरिया में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक ठाकुरदास नागवंशी और नगर पालिका अध्यक्ष ने किया। दौरे में सीएम की धर्मपत्नी सीमा यादव भी साथ रहीं।

विदाई से पूर्व सीएम ने पचमढ़ी के पर्यटन स्थलों के विकास योजनाओं की भी समीक्षा की। खराब मौसम के चलते सीएम शाम तक ही भोपाल लौट गए, हालांकि रात्रि विश्राम की भी योजना थी। यह दौरा सीएम यादव का जून महीने में तीसरा पचमढ़ी दौरा था। इससे पहले वे 3 जून को सीएम कैबिनेट की बैठक और 14 जून को विधायक-सांसद प्रशिक्षण सम्मेलन में हिस्सा ले चुके हैं।

पचमढ़ी दौरे के दौरान सीएम मोहन यादव ने बच्चों और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर यह जता दिया कि वे प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ जनसम्पर्क और संवाद को विशेष महत्त्व देते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadavs-personal-tour-tasted-dialogue-with-children/article-25178

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.