राजगढ़ में सीएम मोहन यादव का रोड शो और बहनों से राखी का बंधन: 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को मिला राखी का उपहार

Raigarh, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राखी के पावन अवसर पर नरसिंहगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने रोड शो के साथ बहनों से राखी बंधवाई और लाड़ली बहना योजना के तहत करोड़ों बहनों को आर्थिक उपहार दिया।

 अर्जुन तिराहा से बस स्टैंड तक निकले इस रोड शो में बड़ी संख्या में नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रोड शो के बाद सीएम मंच पर पहुंचे, जहां उन्होंने बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाया और उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण का संदेश दिया।

 बहनों के खातों में पहुंचे 1,500 रुपए

मुख्यमंत्री ने 1 करोड़ 26 लाख बहनों के खातों में 1,859 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इस बार हर लाभार्थी को 1,250 रुपए की मासिक किस्त के अलावा 250 रुपए रक्षाबंधन शगुन के तौर पर मिले हैं, यानी कुल 1,500 रुपए

सीएम यादव ने कहा –

“लाड़ली बहनें प्रदेश की आत्मा हैं, उनका सम्मान और सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है।”

उज्ज्वला योजना की बहनों को गैस रिफिलिंग के लिए भी मदद

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला योजना की 28 लाख लाभार्थी बहनों को 43.90 करोड़ रुपए की गैस रिफिलिंग सहायता भी ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि हर घर में चूल्हा नहीं, गैस की लौ जलनी चाहिए – यही सरकार का संकल्प है।

आकांक्षा हाट का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने नीति आयोग के संपूर्णता अभियान के तहत विकसित किए गए "आकांक्षा हाट" का भी शुभारंभ किया। यह हाट जिले की स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों, कृषि और ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा उत्पादित वस्तुओं को प्रदर्शित करने और बेचने का मंच बनेगा।

यह पहल 'लोकल फॉर वोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' के सपने को जमीन पर उतारने की दिशा में एक ठोस प्रयास है।

हाट में ये विभाग हैं शामिल:

  • महिला एवं बाल विकास विभाग

  • ग्रामीण आजीविका मिशन

  • कृषि और उद्यानिकी विभाग

  • स्व-सहायता समूह और महिला उद्यमिता मंच

यह हाट महिला आर्थिक स्वावलंबन का मजबूत प्लेटफॉर्म बनेगा।

जनसंवाद और उत्सव का समागम

रोड शो के दौरान सीएम यादव के साथ स्थानीय सांसद रोडमल नागर और विधायकगण भी मौजूद रहे। मंच से मुख्यमंत्री ने बहनों को रक्षा बंधन की बधाई दी और कहा कि “मध्यप्रदेश में बहनों का सम्मान सिर्फ भाषण नहीं, व्यवहार है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Aug 2025 By दैनिक जागरण

राजगढ़ में सीएम मोहन यादव का रोड शो और बहनों से राखी का बंधन: 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को मिला राखी का उपहार

Raigarh, MP

 अर्जुन तिराहा से बस स्टैंड तक निकले इस रोड शो में बड़ी संख्या में नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रोड शो के बाद सीएम मंच पर पहुंचे, जहां उन्होंने बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाया और उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण का संदेश दिया।

 बहनों के खातों में पहुंचे 1,500 रुपए

मुख्यमंत्री ने 1 करोड़ 26 लाख बहनों के खातों में 1,859 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इस बार हर लाभार्थी को 1,250 रुपए की मासिक किस्त के अलावा 250 रुपए रक्षाबंधन शगुन के तौर पर मिले हैं, यानी कुल 1,500 रुपए

सीएम यादव ने कहा –

“लाड़ली बहनें प्रदेश की आत्मा हैं, उनका सम्मान और सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है।”

उज्ज्वला योजना की बहनों को गैस रिफिलिंग के लिए भी मदद

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला योजना की 28 लाख लाभार्थी बहनों को 43.90 करोड़ रुपए की गैस रिफिलिंग सहायता भी ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि हर घर में चूल्हा नहीं, गैस की लौ जलनी चाहिए – यही सरकार का संकल्प है।

आकांक्षा हाट का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने नीति आयोग के संपूर्णता अभियान के तहत विकसित किए गए "आकांक्षा हाट" का भी शुभारंभ किया। यह हाट जिले की स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों, कृषि और ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा उत्पादित वस्तुओं को प्रदर्शित करने और बेचने का मंच बनेगा।

यह पहल 'लोकल फॉर वोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' के सपने को जमीन पर उतारने की दिशा में एक ठोस प्रयास है।

हाट में ये विभाग हैं शामिल:

  • महिला एवं बाल विकास विभाग

  • ग्रामीण आजीविका मिशन

  • कृषि और उद्यानिकी विभाग

  • स्व-सहायता समूह और महिला उद्यमिता मंच

यह हाट महिला आर्थिक स्वावलंबन का मजबूत प्लेटफॉर्म बनेगा।

जनसंवाद और उत्सव का समागम

रोड शो के दौरान सीएम यादव के साथ स्थानीय सांसद रोडमल नागर और विधायकगण भी मौजूद रहे। मंच से मुख्यमंत्री ने बहनों को रक्षा बंधन की बधाई दी और कहा कि “मध्यप्रदेश में बहनों का सम्मान सिर्फ भाषण नहीं, व्यवहार है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadavs-roadshow-in-rajgarh-and-rakhis-bond-from/article-30069

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.