नक्सलवाद पर CM मोहन यादव का तीखा बयान: ‘बिस्तर के नीचे छिपे सांप की तरह था खतरा, पुलिस ने कुचल दिया फन’

भोपाल (म.प्र.)

On

आईपीएस सर्विस मीट में मुख्यमंत्री बोले— मध्यप्रदेश को आंतरिक सुरक्षा का मॉडल राज्य बनाए रखने का लक्ष्य

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की खुलकर सराहना करते हुए इसकी तुलना कमरे में छिपे सांप से की। उन्होंने कहा कि जिस तरह बिस्तर के नीचे घूमता सांप किसी को चैन से सोने नहीं देता, उसी तरह नक्सलवाद भी समाज के लिए एक स्थायी भय बना रहता है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश पुलिस ने इस खतरे को समझा और निर्णायक कार्रवाई करते हुए “सांप का फन कुचल दिया”, जिससे नक्सल मूवमेंट को प्रभावी रूप से समाप्त किया गया।

यह बयान शुक्रवार को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित आईपीएस सर्विस मीट के उद्घाटन सत्र में दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

पुलिस की भूमिका लोकतंत्र की रीढ़: मुख्यमंत्री

अपने संबोधन में डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय पुलिस सेवा न केवल कानून-व्यवस्था संभालती है, बल्कि लोकतंत्र की नींव को भी मजबूत करती है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान की तुलना करते हुए कहा कि आज़ादी के बाद जहां पाकिस्तान बार-बार राजनीतिक अस्थिरता और तख्तापलट का शिकार हुआ, वहीं भारत में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने संवैधानिक संस्थाओं को मजबूती दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मी परिवार और निजी जीवन से समझौता कर जनता की सेवा करते हैं और उनका अनुशासन देश के लिए उदाहरण है।

संगठित अपराध पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश में संगठित अपराध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश को आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से आदर्श राज्य बनाए रखना है। इस दिशा में पुलिस और सरकार मिलकर काम कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि पुलिस विभाग में जल्द ही पदोन्नति से जुड़े फैसलों को मंजूरी मिलेगी और पर्याप्त नई भर्तियां भी की जाएंगी, ताकि बल की क्षमता और अधिक मजबूत हो सके।

नशा विरोधी अभियान और साइबर अपराध पर फोकस

मुख्यमंत्री ने नशा विरोधी अभियानों में प्रदेश पुलिस की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध, संगठित गिरोह और अन्य जटिल अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस नए कानूनों और तकनीकों के साथ काम कर रही है। नए आपराधिक कानूनों के सफल क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश पुलिस को देशभर में एक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

डीजीपी ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

आईपीएस सर्विस मीट में मुख्यमंत्री का स्वागत पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और भारतीय पुलिस सेवा संघ के अध्यक्ष चंचल शेखर ने पुष्पगुच्छ और पौधा भेंट कर किया। डीजीपी कैलाश मकवाना ने स्वागत उद्बोधन में पुलिस बल की उपलब्धियों और भविष्य की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी आईपीएस अधिकारियों के साथ समूह फोटो भी खिंचवाया।

------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadavs-sharp-statement-on-naxalism-there-was-a/article-43325

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.