राहुल गांधी के विदेश बयान पर सीएम मोहन यादव का निशाना – "देश की इज्जत उछालने का काम न करें"

BHOPAL, MP

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में चुनाव आयोग और भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर उठाए गए सवालों को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का "इतिहास रहा है कि वह विदेश जाकर भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाते हैं।"

"बाबा महाकाल से करूंगा प्रार्थना"

सीएम मोहन यादव ने अपने बयान में कहा,

"राहुल गांधी का रिकॉर्ड रहा है कि वो देश की इज्जत बाहर जाकर बिगाड़ते हैं। मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करूंगा कि उन्हें इस बार सद्बुद्धि दें ताकि वह ऐसा न करें। लेकिन ये उनकी इच्छा पर निर्भर करता है।"

"देश की टोपी न उछालें"

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर राहुल गांधी को राजनीति करनी है तो वह देश के भीतर करें,

"आप संसद सदस्य हैं, जो भी कहना है, वहां कहिए। लेकिन विदेश जाकर अपने ही देश की छवि खराब करना उचित नहीं है। ऐसा कोई और देश नहीं है, जहां का नेता अपने देश की ऐसी छवि बाहर पेश करता हो।"

"कांग्रेस अपने नेता को कंट्रोल करे"

डॉ. यादव ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा,

"यह कांग्रेस की कार्यशैली और चरित्र को दर्शाता है। कांग्रेस के लोगों को चाहिए कि वे अपने नेता को कंट्रोल करें और देश के सम्मान के खिलाफ जाने से रोकें।"

बैकग्राउंड: राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान पर विवाद

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने अमेरिका में एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को लेकर अनियमितताओं का आरोप लगाया था और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद भाजपा नेताओं ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि वह बार-बार विदेशी मंचों से भारत की छवि को धूमिल करते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Apr 2025 By दैनिक जागरण

राहुल गांधी के विदेश बयान पर सीएम मोहन यादव का निशाना – "देश की इज्जत उछालने का काम न करें"

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का "इतिहास रहा है कि वह विदेश जाकर भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाते हैं।"

"बाबा महाकाल से करूंगा प्रार्थना"

सीएम मोहन यादव ने अपने बयान में कहा,

"राहुल गांधी का रिकॉर्ड रहा है कि वो देश की इज्जत बाहर जाकर बिगाड़ते हैं। मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करूंगा कि उन्हें इस बार सद्बुद्धि दें ताकि वह ऐसा न करें। लेकिन ये उनकी इच्छा पर निर्भर करता है।"

"देश की टोपी न उछालें"

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर राहुल गांधी को राजनीति करनी है तो वह देश के भीतर करें,

"आप संसद सदस्य हैं, जो भी कहना है, वहां कहिए। लेकिन विदेश जाकर अपने ही देश की छवि खराब करना उचित नहीं है। ऐसा कोई और देश नहीं है, जहां का नेता अपने देश की ऐसी छवि बाहर पेश करता हो।"

"कांग्रेस अपने नेता को कंट्रोल करे"

डॉ. यादव ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा,

"यह कांग्रेस की कार्यशैली और चरित्र को दर्शाता है। कांग्रेस के लोगों को चाहिए कि वे अपने नेता को कंट्रोल करें और देश के सम्मान के खिलाफ जाने से रोकें।"

बैकग्राउंड: राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान पर विवाद

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने अमेरिका में एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को लेकर अनियमितताओं का आरोप लगाया था और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद भाजपा नेताओं ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि वह बार-बार विदेशी मंचों से भारत की छवि को धूमिल करते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadavs-target-on-rahul-gandhis-foreign-statement/article-18205

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.