CM मोहन का ऐलान! फतेहपुर का नाम अब होगा अजब धाम, दमोह में पूर्व RSS चीफ के नाम पर स्कूल

Damoh, MP

दमोह में सीएम मोहन यादव ने कहा कि बुंदेलखण्ड अंचल की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली है. मध्यप्रदेश का यह क्षेत्र कृषि उत्पादन में पंजाब को भी पीछे छोड़ देगा. यहां पानी का सूखा खत्म होगा और किसान खुशहाल होंगे.

मध्य प्रदेश के दमोह  जिले के पथरिया में स्थित हायर सेकंडरी स्कूल का नामकरण आरएसएस  के पूर्व सरसंघचालक केसी सुदर्शन के नाम पर किया जाएगा. मुख्यमंत्री मोहन यादव  ने अजबधाम में जै-जै सरकार के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में यह घोषणा की. वहीं सीएम ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुझे आप सबसे यह जानकारी साझा करते हुए अत्यंत हर्ष की अनुभूति हो रही है कि अब से दमोह के फतेहपुर ग्राम को 'अजब धाम' के नाम से जाना जाएगा. यह पवित्र धाम हम सबको सुप्रसिद्ध संत अजबश्री महाराज की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने के साथ मानव सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा.

पथरिया बायपास निर्माण की घोषणा 

CM मोहन ने रिमोट का बटन दबाकर फतेहपुर को 'अजब धाम' नाम की नई पहचान दी एवं 'जै जै श्री गुरुकुलम' का भूमि-पूजन भी किया. CM यादव ने इस अवसर पर 51 करोड़ रुपए की लागत से पथरिया बायपास निर्माण की घोषणा की और हायर सेकेंड्री स्कूल का नाम राष्ट्रवादी विचारक केसी सुदर्शन जी के नाम से करने और मटकोलेश्वर सीतानगर बांध में पर्यटन की दृष्टि से “नौकायन'' प्रारंभ करने की घोषणा भी की. मुख्यमंत्री यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुंदेलखण्ड अंचल की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना मंजूर की है. इसके क्रियान्वयन से दमोह सहित प्रदेश के 10 जिले लाभान्वित होंगे. बुंदेलखण्ड अंचल के आठ लाख हेक्टेयर से अधिक इलाके को सिंचाई के लिए जल और पेयजल सहित उद्योगों के लिए भी पानी की आपूर्ति हो सकेगी.

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश का यह क्षेत्र कृषि उत्पादन में पंजाब को भी पीछे छोड़ देगा. यहां पानी का सूखा खत्म होगा और किसान खुशहाल होंगे. उन्होंने स्थानीय निवासियों को अपनी जमीन न बेचने की सलाह देते हुए कहा कि यह भूमि बहुमूल्य सिद्ध होगी.

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज महाशिवरात्रि के अवसर पर दमोह जिले के इस पावन स्थल पर आने का अवसर मिला है. यहां निकट ही मड़मोलेश्वर धाम है, जहां सुनार,कोपरा और जूड़ी नदियों का संगम है. भगवान भोले नाथ की विशाल पिंडी श्रद्धा का केंद्र है.

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है. केंद्र सरकार की तरफ से मध्य प्रदेश की धरती पर नदी जोड़ो जैसी परियोजनाएं क्रियान्वित करने की पहल हुई है, वहीं राज्य सरकार ने कृषि के साथ पशुपालन को बढ़ावा देते हुए दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी होने का संकल्प लिया है. इसके लिए 10 गायों के पालन पर सब्सिडी प्रदान करने और दुग्ध उत्पादन पर बोनस देने की रणनीति बनाई गई है. मुख्यमंत्री यादव ने विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची रोकने का भी आह्वान किया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Feb 2025 By दैनिक जागरण

CM मोहन का ऐलान! फतेहपुर का नाम अब होगा अजब धाम, दमोह में पूर्व RSS चीफ के नाम पर स्कूल

Damoh, MP

मध्य प्रदेश के दमोह  जिले के पथरिया में स्थित हायर सेकंडरी स्कूल का नामकरण आरएसएस  के पूर्व सरसंघचालक केसी सुदर्शन के नाम पर किया जाएगा. मुख्यमंत्री मोहन यादव  ने अजबधाम में जै-जै सरकार के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में यह घोषणा की. वहीं सीएम ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुझे आप सबसे यह जानकारी साझा करते हुए अत्यंत हर्ष की अनुभूति हो रही है कि अब से दमोह के फतेहपुर ग्राम को 'अजब धाम' के नाम से जाना जाएगा. यह पवित्र धाम हम सबको सुप्रसिद्ध संत अजबश्री महाराज की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने के साथ मानव सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा.

पथरिया बायपास निर्माण की घोषणा 

CM मोहन ने रिमोट का बटन दबाकर फतेहपुर को 'अजब धाम' नाम की नई पहचान दी एवं 'जै जै श्री गुरुकुलम' का भूमि-पूजन भी किया. CM यादव ने इस अवसर पर 51 करोड़ रुपए की लागत से पथरिया बायपास निर्माण की घोषणा की और हायर सेकेंड्री स्कूल का नाम राष्ट्रवादी विचारक केसी सुदर्शन जी के नाम से करने और मटकोलेश्वर सीतानगर बांध में पर्यटन की दृष्टि से “नौकायन'' प्रारंभ करने की घोषणा भी की. मुख्यमंत्री यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुंदेलखण्ड अंचल की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना मंजूर की है. इसके क्रियान्वयन से दमोह सहित प्रदेश के 10 जिले लाभान्वित होंगे. बुंदेलखण्ड अंचल के आठ लाख हेक्टेयर से अधिक इलाके को सिंचाई के लिए जल और पेयजल सहित उद्योगों के लिए भी पानी की आपूर्ति हो सकेगी.

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश का यह क्षेत्र कृषि उत्पादन में पंजाब को भी पीछे छोड़ देगा. यहां पानी का सूखा खत्म होगा और किसान खुशहाल होंगे. उन्होंने स्थानीय निवासियों को अपनी जमीन न बेचने की सलाह देते हुए कहा कि यह भूमि बहुमूल्य सिद्ध होगी.

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज महाशिवरात्रि के अवसर पर दमोह जिले के इस पावन स्थल पर आने का अवसर मिला है. यहां निकट ही मड़मोलेश्वर धाम है, जहां सुनार,कोपरा और जूड़ी नदियों का संगम है. भगवान भोले नाथ की विशाल पिंडी श्रद्धा का केंद्र है.

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है. केंद्र सरकार की तरफ से मध्य प्रदेश की धरती पर नदी जोड़ो जैसी परियोजनाएं क्रियान्वित करने की पहल हुई है, वहीं राज्य सरकार ने कृषि के साथ पशुपालन को बढ़ावा देते हुए दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी होने का संकल्प लिया है. इसके लिए 10 गायों के पालन पर सब्सिडी प्रदान करने और दुग्ध उत्पादन पर बोनस देने की रणनीति बनाई गई है. मुख्यमंत्री यादव ने विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची रोकने का भी आह्वान किया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohans-announcement-fatehpurs-name-will-now-be-named-after/article-11819

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.