भोपाल से इंदौर तक राष्ट्रभक्ति और आस्था का सफर: सीएम मोहन का व्यस्त दिन, कांग्रेस बनाएगी चुनावी रणनीति

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। वे धार्मिक आस्था, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रभक्ति से जुड़े तीन बड़े आयोजनों में शामिल होंगे। साथ ही, कांग्रेस अपने राजनीतिक अभियान को धार देने के लिए भोपाल में अहम बैठक करने जा रही है।

सीएम का कार्यक्रम

दोपहर 12 बजे सीएम डॉ. मोहन यादव भोपाल के समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस योजना के तहत बुजुर्ग श्रद्धालुओं को नि:शुल्क रेल यात्रा के जरिए देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाते हैं।

इसके बाद, दोपहर 12:40 बजे वे राज्य स्तरीय वृहत नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, जहां समाज में नशामुक्ति के लिए जनजागरण अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा।

शाम 4 बजे मुख्यमंत्री भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे, जहां वे शाम 6 बजे विशाल तिरंगा यात्रा में अग्रिम पंक्ति में चलकर लोगों को राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे। यात्रा के बाद शाम 6:40 बजे वे पुनः भोपाल लौटेंगे।

कांग्रेस का ‘वोट चोरी अभियान’

उधर, विपक्षी कांग्रेस पार्टी आज भोपाल में पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक करेगी, जिसमें ‘वोट चोरी अभियान’ को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही मध्यप्रदेश में ‘वोट चोरी’ के आरोप लगा चुके हैं। अब प्रदेश कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में प्रमुख एजेंडा बनाने की कोशिश में है।

बैठक में यह तय किया जाएगा कि विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में फर्जी मतदाता सूची को उजागर करने के लिए अभियान कैसे चलाया जाए। इसके लिए पार्टी ने सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से डेटा मंगाया है। विधायक और विधानसभा प्रत्याशियों को फर्जी वोटरों की लिस्ट तैयार कर पार्टी नेतृत्व को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

दोपहर 12 बजे जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और हरीश चौधरी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वे कई विधानसभा क्षेत्रों में फर्जी मतदाताओं का खुलासा करने का दावा करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल से इंदौर तक राष्ट्रभक्ति और आस्था का सफर: सीएम मोहन का व्यस्त दिन, कांग्रेस बनाएगी चुनावी रणनीति

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। वे धार्मिक आस्था, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रभक्ति से जुड़े तीन बड़े आयोजनों में शामिल होंगे। साथ ही, कांग्रेस अपने राजनीतिक अभियान को धार देने के लिए भोपाल में अहम बैठक करने जा रही है।

सीएम का कार्यक्रम

दोपहर 12 बजे सीएम डॉ. मोहन यादव भोपाल के समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस योजना के तहत बुजुर्ग श्रद्धालुओं को नि:शुल्क रेल यात्रा के जरिए देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाते हैं।

इसके बाद, दोपहर 12:40 बजे वे राज्य स्तरीय वृहत नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, जहां समाज में नशामुक्ति के लिए जनजागरण अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा।

शाम 4 बजे मुख्यमंत्री भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे, जहां वे शाम 6 बजे विशाल तिरंगा यात्रा में अग्रिम पंक्ति में चलकर लोगों को राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे। यात्रा के बाद शाम 6:40 बजे वे पुनः भोपाल लौटेंगे।

कांग्रेस का ‘वोट चोरी अभियान’

उधर, विपक्षी कांग्रेस पार्टी आज भोपाल में पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक करेगी, जिसमें ‘वोट चोरी अभियान’ को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही मध्यप्रदेश में ‘वोट चोरी’ के आरोप लगा चुके हैं। अब प्रदेश कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में प्रमुख एजेंडा बनाने की कोशिश में है।

बैठक में यह तय किया जाएगा कि विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में फर्जी मतदाता सूची को उजागर करने के लिए अभियान कैसे चलाया जाए। इसके लिए पार्टी ने सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से डेटा मंगाया है। विधायक और विधानसभा प्रत्याशियों को फर्जी वोटरों की लिस्ट तैयार कर पार्टी नेतृत्व को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

दोपहर 12 बजे जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और हरीश चौधरी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वे कई विधानसभा क्षेत्रों में फर्जी मतदाताओं का खुलासा करने का दावा करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohans-busy-day-from-bhopal-to-indore-congress-will/article-30478

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.