सीएम बोले- हर पीड़ित को मिलेगा मुआवजा, सिंधिया ने कहा- सरकार दुख की घड़ी में आपके साथ

Shivpuri, MP

शिवपुरी जिले के ग्राम पचावली में सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से सीधे संवाद किया।

 उनके साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को कुल ₹4,30,000 की राहत राशि वितरित की और आश्वासन दिया कि मकान, फसल, पशु या जनहानि – हर स्थिति में मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, "हम यहां केवल देखने नहीं, मदद करने आए हैं। मकान क्षति, खाद्यान्न की जरूरत, या फसल नुकसान—सरकार हर प्रभावित के खाते में सीधी सहायता राशि भेजेगी।"

डॉ. यादव ने जनता को भरोसा दिलाया कि शासन की पहली प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की भीषण बारिश शिवपुरी में पहली बार देखी गई है, लेकिन प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने में तत्परता दिखाई।

सिंधिया बोले – “आप अकेले नहीं हैं”

इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्रामवासियों से सीधे बात करते हुए कहा, “संकट की इस घड़ी में केंद्र और राज्य सरकार दोनों आपके साथ हैं। हम केवल मदद की बात नहीं करते, उसे जमीन पर उतारते भी हैं।”

उन्होंने जानकारी दी कि ग्वालियर से राहत के लिए भेजे गए हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण नहीं उतर सके, लेकिन बचाव दलों की सजगता से 400 से अधिक लोगों की जान बचाई गई। 18 पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता दी गई है और मक्का-सोयाबीन की बर्बाद फसलों का मुआवजा जल्द मिलेगा।

प्रभावितों को मिली सीधी मदद

मुख्यमंत्री द्वारा राहत के रूप में स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। जिनमें प्रमुख रूप से पतीराम जाटव को ₹70,000, जबकि अन्य नौ हितग्राहियों को ₹40,000-₹40,000 की राशि उनके खातों में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से आशीर्वाद भी लिया और कहा कि "आपके भरोसे से हम हर आपदा से निपट सकते हैं।"

गांव में भावुक हुए बुजुर्ग

मुख्यमंत्री के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त करते समय एक बुजुर्ग की आंखों से आंसू छलक पड़े। डॉ. यादव ने उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि हर ग्रामीण को सहायता मिलेगी—बिना भेदभाव के।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सीएम बोले- हर पीड़ित को मिलेगा मुआवजा, सिंधिया ने कहा- सरकार दुख की घड़ी में आपके साथ

Shivpuri, MP

 उनके साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को कुल ₹4,30,000 की राहत राशि वितरित की और आश्वासन दिया कि मकान, फसल, पशु या जनहानि – हर स्थिति में मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, "हम यहां केवल देखने नहीं, मदद करने आए हैं। मकान क्षति, खाद्यान्न की जरूरत, या फसल नुकसान—सरकार हर प्रभावित के खाते में सीधी सहायता राशि भेजेगी।"

डॉ. यादव ने जनता को भरोसा दिलाया कि शासन की पहली प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की भीषण बारिश शिवपुरी में पहली बार देखी गई है, लेकिन प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने में तत्परता दिखाई।

सिंधिया बोले – “आप अकेले नहीं हैं”

इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्रामवासियों से सीधे बात करते हुए कहा, “संकट की इस घड़ी में केंद्र और राज्य सरकार दोनों आपके साथ हैं। हम केवल मदद की बात नहीं करते, उसे जमीन पर उतारते भी हैं।”

उन्होंने जानकारी दी कि ग्वालियर से राहत के लिए भेजे गए हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण नहीं उतर सके, लेकिन बचाव दलों की सजगता से 400 से अधिक लोगों की जान बचाई गई। 18 पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता दी गई है और मक्का-सोयाबीन की बर्बाद फसलों का मुआवजा जल्द मिलेगा।

प्रभावितों को मिली सीधी मदद

मुख्यमंत्री द्वारा राहत के रूप में स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। जिनमें प्रमुख रूप से पतीराम जाटव को ₹70,000, जबकि अन्य नौ हितग्राहियों को ₹40,000-₹40,000 की राशि उनके खातों में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से आशीर्वाद भी लिया और कहा कि "आपके भरोसे से हम हर आपदा से निपट सकते हैं।"

गांव में भावुक हुए बुजुर्ग

मुख्यमंत्री के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त करते समय एक बुजुर्ग की आंखों से आंसू छलक पड़े। डॉ. यादव ने उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि हर ग्रामीण को सहायता मिलेगी—बिना भेदभाव के।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-said-every-victim-will-get-compensation-scindia-said-government/article-29826

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.