आपदा पीड़ित किसानों को 20 करोड़ की राहत, सीएम बोले- केले के रेशे से बनेगा कपड़ा

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी है। शनिवार को उन्होंने 11 जिलों के करीब 17,500 किसानों के बैंक खातों में 20 करोड़ 6 लाख रुपये की मुआवजा राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की।

इस मौके पर वर्चुअल संवाद में मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि धार जिले में केले के तने के रेशे से कपड़ा बनाने का कारखाना लगाया जाएगा। इससे यहां के केले उत्पादक किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा। उन्होंने कहा, “किसानों की मुस्कान ही हमारी सरकार की ताकत है। बारिश से नुकसान हुआ है, लेकिन यही बारिश आने वाले दिनों में उपज बढ़ाकर उसकी भरपाई करेगी।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक राज्य सरकार विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावितों को 188.52 करोड़ रुपये की सहायता दे चुकी है। उन्होंने इस अवसर पर किसानों को अनंत चतुर्दशी और अन्य त्योहारों की शुभकामनाएं भी दीं।

किसानों से सीधा संवाद

सीएम ने शिवपुरी, दमोह, अशोकनगर, धार और छतरपुर सहित कई जिलों के किसानों से सीधे बातचीत की।

  • शिवपुरी के बाढ़ पीड़ितों से चर्चा में उन्होंने कहा कि भोपाल उनका भी घर है और वे कभी भी आ सकते हैं।

  • दमोह में संग्राम सिंह मंडल अध्यक्ष ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब तक धर्मेंद्र सिंह लोधी मंत्री नहीं बने थे, तब तक शादी नहीं करने का फैसला लिया था। इस पर सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा- “आपने पहले बताया होता तो मंत्री नहीं बनाते।”

  • अशोकनगर के किसानों से संवाद में उन्होंने कहा कि वे अपने वादों को निभा रहे हैं।

  • धार के एक किसान ने बताया कि 4 बीघा केले की फसल नष्ट हो गई, जिसके एवज में उन्हें 58 हजार रुपये मिले। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि केले के तनों से कपड़ा उद्योग खोलकर किसानों को और लाभ दिलाया जाएगा।

छतरपुर और रायसेन के किसानों से बातचीत में उन्होंने फसल नुकसान और मुआवजा राशि के वितरण पर संतोषजनक प्रतिक्रिया ली।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Sep 2025 By दैनिक जागरण

आपदा पीड़ित किसानों को 20 करोड़ की राहत, सीएम बोले- केले के रेशे से बनेगा कपड़ा

Bhopal, MP

इस मौके पर वर्चुअल संवाद में मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि धार जिले में केले के तने के रेशे से कपड़ा बनाने का कारखाना लगाया जाएगा। इससे यहां के केले उत्पादक किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा। उन्होंने कहा, “किसानों की मुस्कान ही हमारी सरकार की ताकत है। बारिश से नुकसान हुआ है, लेकिन यही बारिश आने वाले दिनों में उपज बढ़ाकर उसकी भरपाई करेगी।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक राज्य सरकार विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावितों को 188.52 करोड़ रुपये की सहायता दे चुकी है। उन्होंने इस अवसर पर किसानों को अनंत चतुर्दशी और अन्य त्योहारों की शुभकामनाएं भी दीं।

किसानों से सीधा संवाद

सीएम ने शिवपुरी, दमोह, अशोकनगर, धार और छतरपुर सहित कई जिलों के किसानों से सीधे बातचीत की।

  • शिवपुरी के बाढ़ पीड़ितों से चर्चा में उन्होंने कहा कि भोपाल उनका भी घर है और वे कभी भी आ सकते हैं।

  • दमोह में संग्राम सिंह मंडल अध्यक्ष ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब तक धर्मेंद्र सिंह लोधी मंत्री नहीं बने थे, तब तक शादी नहीं करने का फैसला लिया था। इस पर सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा- “आपने पहले बताया होता तो मंत्री नहीं बनाते।”

  • अशोकनगर के किसानों से संवाद में उन्होंने कहा कि वे अपने वादों को निभा रहे हैं।

  • धार के एक किसान ने बताया कि 4 बीघा केले की फसल नष्ट हो गई, जिसके एवज में उन्हें 58 हजार रुपये मिले। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि केले के तनों से कपड़ा उद्योग खोलकर किसानों को और लाभ दिलाया जाएगा।

छतरपुर और रायसेन के किसानों से बातचीत में उन्होंने फसल नुकसान और मुआवजा राशि के वितरण पर संतोषजनक प्रतिक्रिया ली।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-said-rs-20-crore-relief-to-disaster-afflicted-farmers/article-32545

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.