"सीएम आज दिल्ली दौरे पर, भोपाल में ग्रामीण पर्यटन उत्सव, बिजली लापरवाही पर गिरी गाज"

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को दिल्ली के दौरे पर रहेंगे, जहां वे शाम 5.30 बजे एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री सुबह राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में 'ग्रामीण रंग, पर्यटन संग' राज्य स्तरीय उत्सव का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री का दिनभर का शेड्यूल:

  • सुबह 11.00 बजे – ‘ग्रामीण रंग, पर्यटन संग’ उत्सव में शामिल होंगे (भोपाल)

  • दोपहर 2.30 – 3.30 बजे – मुख्यमंत्री निवास में राजस्व प्राप्तियों को लेकर अहम बैठक

  • शाम 5.30 बजे – दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम में रहेंगे शामिल

  • रात्रि 7.30 बजे – ग्वालियर में रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा पर माल्यार्पण व जन कार्यक्रम में भागीदारी

बिजली कंपनियों के अफसरों पर बरसे ऊर्जा मंत्री, 15 की वेतनवृद्धि रोकी

राज्य में लगातार हो रही बिजली कटौती और ट्रिपिंग की घटनाओं को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली वितरण कंपनियों के अफसरों पर सख्ती दिखाई है। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा—

“जो जिम्मेदारी नहीं निभा रहे, उन्हें हटाया जाए। योग्य जूनियर अफसरों को मौका दिया जाए।”

मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों, मेंटेनेंस और फॉल्ट्स को प्राथमिकता से निपटाया जाए। सीएम हेल्पलाइन पर अनुत्तरित कॉल्स और लापरवाही पर 15 अधिकारियों की वेतनवृद्धि रोकने का आदेश भी दिया गया। निरीक्षण के दौरान फील्ड विजिट अनिवार्य करते हुए मंत्री ने चेताया कि लापरवाही पर कार्रवाई तय होगी।

'ग्रामीण रंग, पर्यटन संग' उत्सव का आयोजन, सीएम करेंगे शुभारंभ

राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण पर्यटन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 18 जून को सुबह 11 बजे से 'ग्रामीण रंग, पर्यटन संग' राज्य स्तरीय उत्सव का आयोजन भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है।

इस आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी शामिल होंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

"सीएम आज दिल्ली दौरे पर, भोपाल में ग्रामीण पर्यटन उत्सव, बिजली लापरवाही पर गिरी गाज"

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को दिल्ली के दौरे पर रहेंगे, जहां वे शाम 5.30 बजे एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री सुबह राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में 'ग्रामीण रंग, पर्यटन संग' राज्य स्तरीय उत्सव का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री का दिनभर का शेड्यूल:

  • सुबह 11.00 बजे – ‘ग्रामीण रंग, पर्यटन संग’ उत्सव में शामिल होंगे (भोपाल)

  • दोपहर 2.30 – 3.30 बजे – मुख्यमंत्री निवास में राजस्व प्राप्तियों को लेकर अहम बैठक

  • शाम 5.30 बजे – दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम में रहेंगे शामिल

  • रात्रि 7.30 बजे – ग्वालियर में रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा पर माल्यार्पण व जन कार्यक्रम में भागीदारी

बिजली कंपनियों के अफसरों पर बरसे ऊर्जा मंत्री, 15 की वेतनवृद्धि रोकी

राज्य में लगातार हो रही बिजली कटौती और ट्रिपिंग की घटनाओं को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली वितरण कंपनियों के अफसरों पर सख्ती दिखाई है। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा—

“जो जिम्मेदारी नहीं निभा रहे, उन्हें हटाया जाए। योग्य जूनियर अफसरों को मौका दिया जाए।”

मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों, मेंटेनेंस और फॉल्ट्स को प्राथमिकता से निपटाया जाए। सीएम हेल्पलाइन पर अनुत्तरित कॉल्स और लापरवाही पर 15 अधिकारियों की वेतनवृद्धि रोकने का आदेश भी दिया गया। निरीक्षण के दौरान फील्ड विजिट अनिवार्य करते हुए मंत्री ने चेताया कि लापरवाही पर कार्रवाई तय होगी।

'ग्रामीण रंग, पर्यटन संग' उत्सव का आयोजन, सीएम करेंगे शुभारंभ

राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण पर्यटन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 18 जून को सुबह 11 बजे से 'ग्रामीण रंग, पर्यटन संग' राज्य स्तरीय उत्सव का आयोजन भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है।

इस आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी शामिल होंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-today-fell-on-delhi-tour-on-delhi-tour/article-24667

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.