- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में झील पर गूंजे देशभक्ति के नारे, सीएम ने तिरंगा लहराया
भोपाल में झील पर गूंजे देशभक्ति के नारे, सीएम ने तिरंगा लहराया
Bhopal, MP
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। बड़े तालाब पर नावों में तिरंगा लहराते हुए वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने बोटिंग की और "भारत माता की जय" के नारों से माहौल गूंजा।
मुख्यमंत्री क्रूज़ ‘लेक प्रिंसेस’ पर सवार होकर तालाब के बीचों-बीच पहुंचे और तिरंगा फहराया। इसके बाद वे बोट क्लब से कोलार रवाना हुए, जहां से 32 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।
खुली जीप में सफर करते हुए मुख्यमंत्री ने जनता के साथ तिरंगा लहराया। यह यात्रा कोलार से बैरागढ़ तक निकाली जा रही है, जिसमें हजारों नागरिक शामिल हुए।
इससे पहले मुख्यमंत्री निवास और सचिवालय परिसर में भी तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। इसमें अफसर, सुरक्षाकर्मी, ‘दीदी कैफ़े’ की महिला कर्मचारी और स्टाफ ने उत्साह से भाग लिया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए