एमपी : नागपुर जाएंगे CM, भोपाल में बिजली कटौती और पुतुल समारोह का आज आकर्षण

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में आज का दिन राजनीतिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक गतिविधियों से भरा रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे, जहां वे पहले नागपुर में अस्पताल में भर्ती बच्चों का हालचाल लेंगे, फिर मुंबई में निवेशकों से संवाद करेंगे। वहीं राजधानी भोपाल में कांग्रेस का कैंडल मार्च, पीसीसी चीफ की बैठक और बिजली कटौती का असर देखने को मिलेगा।

 नागपुर जाएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11:30 बजे भोपाल से नागपुर के लिए रवाना होंगे। वे वहां कफ सिरप से पीड़ित अस्पताल में भर्ती बच्चों की स्थिति की जानकारी लेंगे और परिजनों से मुलाकात करेंगे। नागपुर में डॉक्टरों की विशेष टीम बच्चों के इलाज में जुटी है और राज्य सरकार इसका पूरा खर्च उठा रही है। मुख्यमंत्री इससे पहले छिंदवाड़ा भी जाकर प्रभावित परिवारों से मिले थे।

 मुंबई में निवेशकों से संवाद करेंगे सीएम

नागपुर दौरे के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव दोपहर 1:45 बजे मुंबई पहुंचेंगे। वे यहां रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट और व्हाइट गुड्स मैन्युफैक्चरिंग समिट में शामिल होंगे।
इस इंटरैक्टिव सेशन में सीएम निवेशकों से संवाद करेंगे और ग्रीन एनर्जी व औद्योगिक निवेश को लेकर चर्चा करेंगे।
यह कार्यक्रम मोहासा बाबई इंडस्ट्रियल जोन में निवेश को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है। इसमें मैक्सिको, सिंगापुर, कनाडा और इटली के काउंसिल जनरल भी शामिल होंगे।

 कांग्रेस का कैंडल मार्च और पीसीसी चीफ की बैठक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज राजधानी भोपाल में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
कांग्रेस आज कफ सिरप से बच्चों की मौत के विरोध में राज्यभर में कैंडल मार्च निकालेगी।
भोपाल में यह मार्च शाम 6 बजे रोशनपुरा चौराहे से शुरू होगा, जिसमें वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

 भोपाल में आज कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल

राजधानी में आज रखरखाव कार्य के चलते बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

  • सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक: चिंतामण रोड, चौक बाजार क्षेत्र।

  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: नेहरू रोड, लक्ष्मी टॉकीज रोड, बेलदारपुरा, कमला पार्क रोड, गिन्नौरी रोड आदि।

  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक: मंदाकिनी कॉलोनी, खादिम चौराहा, गुरुकृपा टॉवर, जानकी रेजीडेंसी और आसपास।

  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: आकृति ग्रीन न्यू, आईबीडी रॉयल, कल्पना नगर, सोनागिरी ए व सी सेक्टर आदि क्षेत्रों में सप्लाई बंद रहेगी।

 राजधानी में शुरू हुआ ‘पुतुल समारोह’

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में पारंपरिक कठपुतली कला पर आधारित ‘पुतुल समारोह’ का आयोजन जारी है।
इस उत्सव में देशभर के प्रसिद्ध कठपुतली कलाकार अपनी कला की झलक पेश कर रहे हैं।
आज दर्शक ‘गुलाबो-सिताबो, अलाद्दीन और लवकुश’ जैसी प्रस्तुतियों का आनंद लेंगे। यह समारोह 12 अक्टूबर तक चलेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Oct 2025 By दैनिक जागरण

एमपी : नागपुर जाएंगे CM, भोपाल में बिजली कटौती और पुतुल समारोह का आज आकर्षण

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे, जहां वे पहले नागपुर में अस्पताल में भर्ती बच्चों का हालचाल लेंगे, फिर मुंबई में निवेशकों से संवाद करेंगे। वहीं राजधानी भोपाल में कांग्रेस का कैंडल मार्च, पीसीसी चीफ की बैठक और बिजली कटौती का असर देखने को मिलेगा।

 नागपुर जाएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11:30 बजे भोपाल से नागपुर के लिए रवाना होंगे। वे वहां कफ सिरप से पीड़ित अस्पताल में भर्ती बच्चों की स्थिति की जानकारी लेंगे और परिजनों से मुलाकात करेंगे। नागपुर में डॉक्टरों की विशेष टीम बच्चों के इलाज में जुटी है और राज्य सरकार इसका पूरा खर्च उठा रही है। मुख्यमंत्री इससे पहले छिंदवाड़ा भी जाकर प्रभावित परिवारों से मिले थे।

 मुंबई में निवेशकों से संवाद करेंगे सीएम

नागपुर दौरे के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव दोपहर 1:45 बजे मुंबई पहुंचेंगे। वे यहां रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट और व्हाइट गुड्स मैन्युफैक्चरिंग समिट में शामिल होंगे।
इस इंटरैक्टिव सेशन में सीएम निवेशकों से संवाद करेंगे और ग्रीन एनर्जी व औद्योगिक निवेश को लेकर चर्चा करेंगे।
यह कार्यक्रम मोहासा बाबई इंडस्ट्रियल जोन में निवेश को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है। इसमें मैक्सिको, सिंगापुर, कनाडा और इटली के काउंसिल जनरल भी शामिल होंगे।

 कांग्रेस का कैंडल मार्च और पीसीसी चीफ की बैठक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज राजधानी भोपाल में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
कांग्रेस आज कफ सिरप से बच्चों की मौत के विरोध में राज्यभर में कैंडल मार्च निकालेगी।
भोपाल में यह मार्च शाम 6 बजे रोशनपुरा चौराहे से शुरू होगा, जिसमें वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

 भोपाल में आज कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल

राजधानी में आज रखरखाव कार्य के चलते बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

  • सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक: चिंतामण रोड, चौक बाजार क्षेत्र।

  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: नेहरू रोड, लक्ष्मी टॉकीज रोड, बेलदारपुरा, कमला पार्क रोड, गिन्नौरी रोड आदि।

  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक: मंदाकिनी कॉलोनी, खादिम चौराहा, गुरुकृपा टॉवर, जानकी रेजीडेंसी और आसपास।

  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: आकृति ग्रीन न्यू, आईबीडी रॉयल, कल्पना नगर, सोनागिरी ए व सी सेक्टर आदि क्षेत्रों में सप्लाई बंद रहेगी।

 राजधानी में शुरू हुआ ‘पुतुल समारोह’

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में पारंपरिक कठपुतली कला पर आधारित ‘पुतुल समारोह’ का आयोजन जारी है।
इस उत्सव में देशभर के प्रसिद्ध कठपुतली कलाकार अपनी कला की झलक पेश कर रहे हैं।
आज दर्शक ‘गुलाबो-सिताबो, अलाद्दीन और लवकुश’ जैसी प्रस्तुतियों का आनंद लेंगे। यह समारोह 12 अक्टूबर तक चलेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-will-go-to-mp-nagpur-power-cut-in-bhopal/article-35143

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.