- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- गुजरात में गई एमपी के पांच श्रद्धालुओं की जान, सीएम यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
गुजरात में गई एमपी के पांच श्रद्धालुओं की जान, सीएम यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
BHOPAL, MP
शिवपुरी से देव दर्शन के लिए गुजरात जा रहे 48 लोगों से भरी बस सापुतारा घाट के पास पलट गई. इसमें पांच भक्तों की मौत हो गई और 30 से अधिक भक्त घायल हो गए. इस हादसे में घायलों के इलाज के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव ने राशि देने का ऐलान किया है. साथ ही, मरने वालों को मुआवजा देने की बात कही गई है.
मध्य प्रदेश के शिवपुरी से गुजरात में देव दर्शन करने के लिए जा रहे भक्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया. नासिक-गुजरात राजमार्गस्थित सापुतारा घाट के पास बस पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए. इन घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे का संज्ञान लेते हुए एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी घायलों के इलाज के लिए राशि और मृत लोगों के परिवार को मुआवजा देने का ऐलान किया है.
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से मुआवजा देने की बात
सापुतारा में हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव ने मुआवजा और इलाज के लिए राशि देने की बात कही है. सीएम यादव ने एक्स पर लिखा, 'मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. सभी मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से ₹4-4 लाख, गंभीर घायलों को ₹1-1 लाख के साथ समुचित इलाज की व्यवस्था एवं सामान्य घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.'
ऐसे हुआ भीषण सड़क हादसा
गुजरात पुलिस की मानें, तो हादसे के समय बस में 48 यात्री सवार थे. इस हादसे में 30 लोग घायल हो गए, जिनमें से 17 गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं. यह घटना सुबह 4:45 बजे हुई. मध्य प्रदेश के श्रद्धालु नासिक त्रबकेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बाद देव दर्शन के लिए गुजरात जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. हादसा ड्राइवर के बस से नियंत्रण खोने के कारण हुआ.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए