- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में स्वदेशी मेला शुरू, CM बोले- कांग्रेस ने बंद किए थे कारखाने, अब किसानों को मिलेगा फायदा
भोपाल में स्वदेशी मेला शुरू, CM बोले- कांग्रेस ने बंद किए थे कारखाने, अब किसानों को मिलेगा फायदा
Bhopal,M.P
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भोपाल के हाट बाजार में मंगलवार से स्वदेशी मेला शुरू हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में 6 लाख से अधिक किसान परिवार कपास की खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि अंग्रेजों के समय बड़ी-बड़ी मिलें चलती थीं, लेकिन कांग्रेस शासन के दौरान इन्हें बंद कर दिया गया, जिससे किसानों की फसल औने-पौने दामों पर बिकती रही। हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि सभी कारखानों को फिर से चालू किया जाएगा। इससे करीब 30 लाख लोगों के परिवार को लाभ मिलेगा और 2 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
डॉ. यादव ने यह भी कहा कि प्रदेश के कपड़े की अमेरिका और इंग्लैंड तक अच्छी मांग है। बड़े कारखाने शुरू होने से उत्पादन और निर्यात बढ़ेगा। मेले में साढ़े तीन सौ से अधिक स्वयं सहायता समूह शामिल हो रहे हैं, जो ग्रामीण स्वावलंबन को बढ़ावा देंगे।
स्वदेशी मेला केवल उत्पादों की बिक्री का स्थान नहीं है, बल्कि इसमें भारत की सांस्कृतिक परंपराएं, स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक खानपान और जैविक उत्पादों की झलक भी देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी मेले में खरीदारी की और इसका नगद भुगतान किया।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि मेला 19 सितंबर तक चलेगा और प्रधानमंत्री के 'वोकल फॉर लोकल' और 'स्वदेशी अपनाओ-आत्मनिर्भर बनाओ' के संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए