भोपाल मेट्रो का उद्घाटन 21 दिसंबर को, CMRS ने दी हरी झंडी, PM की उपस्थिति अनिश्चित

MP Bhopal

On

सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किलोमीटर प्रायोरिटी कॉरिडोर में 8 स्टेशन; 7 दिन फ्री सफर, अधिकतम किराया 80 रुपए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो में सोमवार को घोषणा की कि भोपाल मेट्रो का उद्घाटन 21 दिसंबर को होगा। उन्होंने कहा कि मेट्रो ट्रेन के साथ ही शहरवासियों को विकास की अन्य सौगातें भी दी जाएंगी। इसके तीन दिन बाद 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के अवसर पर दो लाख करोड़ रुपए के उद्योगों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा।

हालांकि, उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश आने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर के लिए कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) ने हरी झंडी दे दी है। CMRS टीम ने 13-15 नवंबर के बीच डिपो, ट्रैक और ट्रेन का निरीक्षण किया और सुरक्षा के सभी पहलुओं को जांचने के बाद अनुमति दी।

भोपाल मेट्रो की ऑरेंज लाइन का प्रायोरिटी कॉरिडोर सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किलोमीटर लंबा है। इसमें कुल 8 स्टेशन शामिल हैं: सुभाष नगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर, रानी कमलापति, डीआरएम तिराहा, अलकापुरी और एम्स। अधिकारियों के अनुसार, स्टेशनों का कुछ काम बाकी है, लेकिन इससे कमर्शियल रन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

मेट्रो की गति न्यूनतम 30 और अधिकतम 80 किमी प्रति घंटा रखी जाएगी। ट्रायल रन के दौरान 100-120 किमी की रफ्तार से भी ट्रेन दौड़ाई गई। मेट्रो में टिकट मैनुअल सिस्टम के माध्यम से लिए जाएंगे, जैसे ट्रेन में होता है। शुरुआती 7 दिन यात्रियों को फ्री सफर की सुविधा मिलेगी, उसके बाद 3 महीने तक क्रमिक छूट दी जाएगी। अधिकतम किराया 80 रुपए निर्धारित किया गया है।

स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा नहीं होगी; केवल पिक एंड ड्रॉप की व्यवस्था होगी। अधिकारी बताते हैं कि भविष्य में स्टेशन के नीचे आउटलेट्स के साथ पार्किंग की योजना बनाई जा सकती है। एम्स, अलकापुरी और डीआरएम स्टेशनों पर कुछ बचे काम पूरे किए जा रहे हैं।

भोपाल मेट्रो का निर्माण कार्य 2018 में शुरू हुआ था। पहले ट्रायल रन 3 अक्टूबर 2023 को हुआ था, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुभाष नगर से रानी कमलापति तक मेट्रो में सफर किया था। CMRS की सुरक्षा मंजूरी के बाद अब दिसंबर में प्रायोरिटी कॉरिडोर पर कमर्शियल रन शुरू होगा।

भोपाल मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि मेट्रो स्टेशनों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा को जोड़कर यात्रियों की सहूलियत बढ़ाई गई है। मेट्रो परियोजना की निगरानी और संचालन के लिए आवश्यक अमला तैनात किया गया है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cmrs-gives-green-signal-to-inaugurate-bhopal-metro-on-21st/article-39542

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.