एमपी में आज: सीएम का डबल दौरा, ‘जल गंगा’ समापन, जीतू पटवारी का सागर-छतरपुर दौरा, रघुवंशी कांड में आरोपी पेश

BHOPAL, MP

सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी-जबलपुर दौरा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दो प्रमुख दौरे करेंगे। सुबह 11 बजे वे वाराणसी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय मौजूद रहेंगे। बैठक में सुरक्षा, विकास, स्वास्थ्य और प्रशासनिक समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

दोपहर 3:30 बजे सीएम यादव वाराणसी से जबलपुर के ग्राम बारहा (पनागर विधानसभा) जाएंगे। शाम 4:40 बजे वे वीरांगना रानी दुर्गावती समाधि स्थल और नर्रई नाला में रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

30 जून को होगा ‘जल गंगा सर्वधन’ अभियान का समापन

30 जून को प्रदेश में चल रहे जल गंगा सर्वधन अभियान का समापन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीसी के जरिए समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह अभियान 30 मार्च से शुरू हुआ था और इसके तहत नदी, तालाब, कुएं, बावड़ियों और नदी तटों का जीर्णोद्धार किया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने व्यक्तिगत तौर पर कई जिलों में अभियान में हिस्सा लिया। अभियान में खंडवा जिले ने भूजल संरक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है।

जीतू पटवारी का सागर-छतरपुर दौरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज सागर, छतरपुर और निवाड़ी दौरे पर रहेंगे। वे सागर में मृतक ओमकार अहिरवार, छतरपुर में घायल हरिराम पाल और मृतक पंकज प्रजापति के परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना देंगे।

रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी की पेशी आज

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार आठवें आरोपी लोकेंद्र तोमर को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। शिलांग पुलिस के अनुरोध और क्राइम ब्रांच की गिरफ्तारी के बाद लोकेंद्र को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाया जाएगा। उसपर सोनम की पिस्टल और रुपयों से भरा बैग गायब करने और साक्ष्य मिटाने का आरोप है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में आज: सीएम का डबल दौरा, ‘जल गंगा’ समापन, जीतू पटवारी का सागर-छतरपुर दौरा, रघुवंशी कांड में आरोपी पेश

BHOPAL, MP

सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी-जबलपुर दौरा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दो प्रमुख दौरे करेंगे। सुबह 11 बजे वे वाराणसी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय मौजूद रहेंगे। बैठक में सुरक्षा, विकास, स्वास्थ्य और प्रशासनिक समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

दोपहर 3:30 बजे सीएम यादव वाराणसी से जबलपुर के ग्राम बारहा (पनागर विधानसभा) जाएंगे। शाम 4:40 बजे वे वीरांगना रानी दुर्गावती समाधि स्थल और नर्रई नाला में रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

30 जून को होगा ‘जल गंगा सर्वधन’ अभियान का समापन

30 जून को प्रदेश में चल रहे जल गंगा सर्वधन अभियान का समापन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीसी के जरिए समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह अभियान 30 मार्च से शुरू हुआ था और इसके तहत नदी, तालाब, कुएं, बावड़ियों और नदी तटों का जीर्णोद्धार किया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने व्यक्तिगत तौर पर कई जिलों में अभियान में हिस्सा लिया। अभियान में खंडवा जिले ने भूजल संरक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है।

जीतू पटवारी का सागर-छतरपुर दौरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज सागर, छतरपुर और निवाड़ी दौरे पर रहेंगे। वे सागर में मृतक ओमकार अहिरवार, छतरपुर में घायल हरिराम पाल और मृतक पंकज प्रजापति के परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना देंगे।

रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी की पेशी आज

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार आठवें आरोपी लोकेंद्र तोमर को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। शिलांग पुलिस के अनुरोध और क्राइम ब्रांच की गिरफ्तारी के बाद लोकेंद्र को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाया जाएगा। उसपर सोनम की पिस्टल और रुपयों से भरा बैग गायब करने और साक्ष्य मिटाने का आरोप है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cms-double-tour-in-mp-jal-ganga-ended-the-sagar-chhatarpur/article-25321

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.